फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Akhilesh Pratap Singh says on Sonia Gandhi regarding retirement from politics

85th Congress convention: सोनिया गांधी के राजनीति से संन्यास लेने की खबर को अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया अफवाह

Sun, 26 Feb 2023 01:31 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 26 Feb 2023 01:31 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन के दूसरे दिन 25 फरवरी को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने सोनिया गांधी के राष्ट्रीय राजनीति से संन्यास लेने के सवाल पर बड़ा खुलासा किया है। 

विज्ञापन
Akhilesh Pratap Singh says on Sonia Gandhi regarding retirement from politics
कांग्रेस के सीनियर लीडर अखिलेश प्रताप सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन के दूसरे दिन 25 फरवरी को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने सोनिया गांधी के राष्ट्रीय राजनीति से संन्यास लेने के सवाल पर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने संन्यास पर विराम लगाते हुए कहा कि वह हम सब की मुखिया हैं। वो ऐसा करेंगी तो भी हम उन्हें ऐसा नहीं करने देंगे। हम उन्हें मनाएंगे। वो हमारी पार्टी की मुखिया हैं। 

विज्ञापन


कांग्रेस के सीनियर नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने अमर उजाला डॉट कॉम से खास बातचीत में कहा कि पता नहीं कहां से ये अफवाह फैल गई है। उन्होंने संन्यास के अफवाह पर पूरी तरह से इंकार कर दिया। कहा, ऐसी कोई बात नहीं है। वहीं बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि हम लोग देश के हित के बारे में चर्चा करने के लिए अधिवेशन कर रहे हैं क्योंकि दिल्ली में सत्ता में बैठे लोग देश को बर्बाद कर रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सोनिया गांधी हम लोगों की मार्गदर्शक : अखिलेश प्रताप 
 कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि सोनिया गांधी हम लोगों की मार्गदर्शक हैं। सोनिया गांधी ने दुनिया का शीर्ष पद त्यागा है, उन्होंने जो किया वैसा कोई नहीं कर सकता, वह त्याग की मूर्ति हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी पर लगे वंशवाद के धब्बे पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए कभी चुनाव नहीं होता है। आपने कभी सुना है बीजेपी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव हुआ हो? 

वहीं दूसरी ओर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे और कांग्रेस के दिग्गज नेता संदीप दीक्षित ने अधिवेशन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी संविधान में संशोधन के प्रस्ताव से नए स्तरों पर कांग्रेस कमेटियां बनेंगी। इससे ग्राम पंचायत और मोहल्ला स्तर पर भी नई-नई कमेटियां बनेंगी।


'संविधान संशोधन से देशभर में अच्छा मैसेज'
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के संविधान संशोधन से देशभर में अच्छा मैसेज गया है। वहीं कांग्रेस वर्किंग कमेटी में आरक्षण के सवाल पर कहा कि आरक्षण से अल्पसंख्यक, महिला, एसटी, एससी ,ओबीसी आदि वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित होगी। भविष्य में और तेजी से पार्टी मजबूत होगी। 

'कांग्रेस में कुछ कमजोरियां थीं, जिसकी वजह से हम हारे'
अमर उजाला डॉट कॉम से खास बातचीत में कांग्रेस के चार राज्यों से दो राज्यों में सिमटने के सवाल पर गलती स्वीकार करते हुए कहा कि हम में (कांग्रेस) में कुछ कमजोरियां रही होंगी, जिसकी वजह से हम 4 से 2 राज्यों में सिमट गए। कुछ गलतियां रही होंगी। लोगों ने गुस्सा जाहिर किया है, जिसकी वजह से हम इन राज्यों में हारे। वहीं उन्होंने छत्तीसगढ़ मॉडल की जमकर तारीफ की। कहा, यहां की सरकार बेहतर काम कर रही है। हर जगह योजनाओं को बेहतर ढंग से प्रचार-प्रसार किया गया है। 


26 फरवरी का कार्यकम 
कृषि, किसान कल्याण, युवा रोजगार और शिक्षा तथा सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण पर चर्चा 
  • 26 फरवरी को ही 10.30 बजे राहुल गांधी का प्रीलिमिनरी सेशन को संबोधन
  • 2 बजे खड़गे का भाषण
  • 3 बजे पब्लिक रैली 



25 फरवरी को हुए कार्यक्रम
• 11:15- संशोधन प्रस्ताव पेश
• 11:30- पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का भाषण
• दोपहर 12 से 7 बजे- राजनीतिक, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय प्रस्ताव पर चर्चा


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed