{"_id":"66a105b3203167c3a90d1f88","slug":"aisf-submitted-memorandum-to-collector-regarding-26-point-demands-in-sukma-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sukma: AISF ने 26 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 15 दिन का दिया अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sukma: AISF ने 26 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 15 दिन का दिया अल्टीमेटम
Wed, 24 Jul 2024 07:16 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा (छत्तीसगढ़)
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 24 Jul 2024 07:16 PM IST
सार
ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन ने निम्नलिखित समस्याओं के बारे में तत्काल निराकरण करने की मांग मांग करते हुए 26 सूत्रीय मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सोपा है।
विज्ञापन
AISF ने 26 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुकमा जिला मुख्यालय के कार्यालय कलेक्ट्रेट में ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन /ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के माध्यम से राष्ट्रीय और जिले की निम्नलिखित समस्याओं के बारे में तत्काल निराकरण करने की मांग मांग करते हुए रैली के माध्यम से सैकड़ो कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने 26 सूत्रीय मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सोपा है। मांगें 15 दिन के भीतर ना पूरी होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी प्रशासन को दे दी है और कहा है कि इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की है
विज्ञापन
इस अवसर पर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष महेश कुंजाम ,जिलाध्यक्ष जितेश सोड़ी, ऑल इंडिया युथ फेडरेशन के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कश्यप, सचिव राजेश नाग के द्वारा कहा गया है कि विगत 18 -20 जुलाई 2024 तक तीनो विकासखंडो में धरना के माध्यम से जिले के शैक्षणिक अव्यवस्थाओ को तत्काल निराकरण करने की मांग को लेकर आवेदन सौपा गया है आज जिला मुख्यालय मे समस्त स्कूल, आश्रम, पोटाकेबिन, छात्रावासों कि मूलभूत समस्याओ को तत्काल निराकरण करने रैली के माध्यम ज्ञापन सौंप प्रशासन को यह चेतावनी दी है कि 15 दिन के भीतर सुधार नही हुआ तो आगमी दिनों मे विशाल आदोलन का रूप लेगा इसका जिम्मेदार शासन प्रशासन होगा।
विज्ञापन