फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   aerial firing at chhattisgarh congress leader son wedding in bilaspur

कांग्रेस नेता के बेटे की शादी में फायरिंग: दूल्हा-दुल्हन से लेकर सास ने चलाई गोलियां, एसपी बोले- कार्रवाई होगी

Mon, 13 Feb 2023 07:54 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 13 Feb 2023 07:54 PM IST
सार

आशीर्वाद समारोह के बाद पिस्टल और रिवाल्वर से एक के बाद एक हवाई फायरिंग का दौर चालू हो गया। दूल्हा-दुल्हन, रिश्तेदारों और दूसरे लोगों ने भी फायरिंग की। बताया गया कि इस तरह हवाई फायरिंग कर नई नवेली दुल्हन का वेलकम किया गया। 

विज्ञापन
aerial firing at chhattisgarh congress leader son wedding in bilaspur
आशीर्वाद समारोह में हवाई फायरिंग करते। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में कांग्रेस नेता और जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह के बेटे की शादी में जमकर हवाई फायरिंग हुई। दूल्हा-दुल्हन से लेकर सास और रिश्तेदारों ने भी पिस्टल से गोलियां चलाईं। इस दौरान वहां मौजूद लोग बहुत खूब-बहुत खूब कहकर उनका उत्साह बढ़ाते रहे। इसका वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद अब एसपी विजय अग्रवाल ने कार्रवाई की बात कही है। मामला रविवार का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह के बेटे शांतनु प्रताप सिंह की 10 फरवरी को शहर की ही सौंदर्या सिंह के साथ ड्रिम प्वाइंट में हुई थी। इसके बाद अगले दिन रविवार को गृहग्राम रसौटा में आशीर्वाद समारोह था। समारोह में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। इनमें भाजपा और कांग्रेस नेता भी शामिल हुए थे। अकलतरा विधायक सौरभ सिंह भी समारोह में गए थे। इसी आयोजन के बाद पिस्टल और रिवाल्वर से एक के बाद एक हवाई फायरिंग का दौर चालू हो गया। दूल्हा-दुल्हन, रिश्तेदारों और दूसरे लोगों ने भी फायरिंग की। 
विज्ञापन


इस दौरान कुछ लोगों ने हावई फायरिग का वीडियो भी बनाया लिया और फेसबुक पर अपलोड कर दिया। बताया गया कि इस तरह हवाई फायरिंग कर नई नवेली दुल्हन का वेलकम किया गया। वीडियो को देखने पर नजर आ रहा है कि लड़के की मां शुभा सिंह ने भी फायरिंग की। तब भी लोगों ने खूब प्रशंसा की बहुत खूब, बहुत खूब। उनके अलावा एक-एक कर कई रिश्तेदारों ने भी जमकर हवाई फायरिंग की है। इस बीच सोशल मीडिया में किसी ने पूरे समारोह का वीडियो पोस्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed