Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Advertising businessman commits suicide in capital Raipur, police engaged in investigation

Raipur: राजधानी रायपुर में एडवरटाइजिंग कारोबारी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 10 Jan 2026 01:01 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 10 Jan 2026 01:01 PM IST
सार

राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में आत्महत्या का मामला सामने आया है। एक व्यवसायी ने अपने ही घर में जान दे दी। मृतक की पहचान रंजन पुरोहित के रूप में हुई है, जो राजधानी में विज्ञापन व्यवसाय से जुड़े हुए थे।
 

विज्ञापन
Advertising businessman commits suicide in capital Raipur, police engaged in investigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में आत्महत्या का मामला सामने आया है। एक व्यवसायी ने अपने ही घर में जान दे दी। मृतक की पहचान रंजन पुरोहित के रूप में हुई है, जो राजधानी में विज्ञापन व्यवसाय से जुड़े हुए थे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रंजन पुरोहित कुछ समय से आर्थिक परेशानियों और कारोबार में आ रहे घाटे के कारण मानसिक दबाव में थे। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह को लेकर पुलिस ने फिलहाल कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकाला है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रंजन अपने परिवार के साथ न्यू राजेंद्र नगर स्थित एक अपार्टमेंट में रहते थे। घर के एक कमरे में उन्हें फंदे पर लटका हुआ पाया गया। जब काफी देर तक बाहर नहीं आए तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा, जिसके बाद घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच के दौरान घर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस परिजनों और करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना से जुड़े सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जा सके। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed