फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Admission process begins for vacant seats in B.Sc. Agriculture at IGKV; opportunity for PAT and 12th class can

रायपुर: आईजीकेवी में बीएससी कृषि की रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू,पीएटी और 12वीं के अभ्यर्थियों को मौका

Sat, 10 Oct 2026 12:54 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 10 Oct 2026 12:54 PM IST
सार

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में बीएससी (ऑनर्स) कृषि की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 14 से 16 अक्टूबर 2026 तक काउंसिलिंग होगी। ऑनलाइन पंजीयन 12 अक्टूबर तक करें।

विज्ञापन
Admission process begins for vacant seats in B.Sc. Agriculture at IGKV; opportunity for PAT and 12th class can
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीएससी (ऑनर्स) कृषि पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 14 से 16 अक्टूबर तक काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत होने वाली इस काउंसिलिंग में पीएटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साथ कक्षा 12वीं की योग्यता के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों को भी प्रवेश का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के अनुसार, काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीयन और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया 7 से 12 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी 12 अक्टूबर की रात 11:30 बजे तक पंजीयन और दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे। जिन अभ्यर्थियों का शुल्क भुगतान असफल रहा है, वे 13 अक्टूबर की रात 11:30 बजे तक दोबारा शुल्क जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन


तीन दिन में होगी श्रेणीवार काउंसिलिंग
विश्वविद्यालय की निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार, 14 अक्टूबर को पंजीकृत पीएटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी। 15 अक्टूबर को पंजीकृत कक्षा 12वीं उत्तीर्ण छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाएगा। वहीं, 16 अक्टूबर को पंजीकृत कक्षा 12वीं उत्तीर्ण अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 9 बजे से शुरू होगी प्रक्रिया
दस्तावेजों के सत्यापन, प्रावीण्य सूची जारी करने, सीट आवंटन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर कृषि महाविद्यालय, रायपुर में उपस्थित होना होगा। ऑफलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शुरू होगी।


विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों और शुल्क भुगतान संबंधी विवरण के साथ उपस्थित हों। काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए समय-सारिणी का पालन और ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया समय-सीमा के भीतर पूरी करना अनिवार्य होगा। इस काउंसिलिंग के माध्यम से शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कृषि पाठ्यक्रम की उपलब्ध रिक्त सीटों पर पात्र अभ्यर्थियों को प्रवेश का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed