फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Administration ultimatum to Anganwadi workers and helpers

प्रशासन ने दिखाए तेवर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को दी चेतावनी, 48 घंटे के भीतर काम पर लौटें वरना....

Tue, 14 Feb 2023 06:26 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 14 Feb 2023 06:26 PM IST
सार

कलेक्टर दर पर वेतन समेत 6 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दे रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को 48 घंटे के भीतर काम में वापस लौटने का आदेश जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Administration ultimatum to Anganwadi workers and helpers
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का आंदोलन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का आंदोलन जारी है। इस आंदोलन को लेकर प्रशासन से सख्ती दिखाई है। कलेक्टर दर पर वेतन समेत 6 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दे रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को 48 घंटे के भीतर काम में वापस लौटने का आदेश जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक हड़ताल बंद न करने पर नौकरी से निकालने और सैलरी रोकने की बात कही गई है। वहीं मानदेय का भुगतान लंबित रखा जाएगा। 

विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का बड़े स्तर पर आंदोलन जारी है। धरना स्थल पर जगह न मिलने के कारण अलग-अलग जिलों में महिलाएं आंदोलनरत कर रही हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का प्रदर्शन चल रहा है। 
विज्ञापन


इन मांगों को लेकर धरने पर
बता दें कि प्रदेश के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं कलेक्टर दर पर वेतन, सुपरवाइजर पद पर शत प्रतिशत कार्यकर्ताओं को लेने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रायमरी स्कूल के शिक्षक के रूप में दर्जा और वेतन देने, मिनी आंगनबाड़ी को पूर्ण आंगनबाड़ी करने, सेवा समाप्ति के बाद 5 लाख कार्यकर्ताओं को एक मुश्त राशि देने, काम करने के लिए मोबाइल देने, सहायिकाओं को कार्यकर्ता पद पर पदोन्नत करने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed