{"_id":"68285c9f2e232385f800fb93","slug":"administration-takes-strict-action-against-illegal-sand-excavation-and-transportation-four-tractors-seized-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, चार ट्रैक्टर किए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, चार ट्रैक्टर किए जब्त
Sat, 17 May 2025 03:23 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 17 May 2025 03:23 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में इन दिनों अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बलरामपुर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन की सख्ती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में इन दिनों अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बलरामपुर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की गई है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शंकरगढ़ के मार्गदर्शन में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थलों पर अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 4 ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं।
शंकरगढ़ तहसीलदार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे 3 ट्रैक्टरों को जब्त कर डीपाडीहकला पुलिस चौकी के सुपुर्द किया गया। इसी प्रकार रामानुजगंज क्षेत्र में कन्हर नदी से अवैध रेत का रेत उत्खनन कर ट्रैक्टर में लोड किए जाने का मामला पकड़ में आने पर तहसीलदार रामानुजगंज द्वारा ट्रैक्टर के जब्ती की कार्रवाई कर रामानुजगंज थाना में सुपुर्द किया गया।
ग्राम पुरानडीह में अवैध रूप से भंडारित रेत को भी जब्त किया गया, जिसे ग्राम पंचायत के सरपंच को सुपुर्द किया गया है। कलेक्टर कटारा ने अवैध उत्खनन एवं खनिज के अवैध भंडारण पर सख्ती बरतने के निर्देश देते हुए कहा है कि इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी, जांच एवं कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।