फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Accused conspired to implicate son and cheated father of Rs 2 lakh in Gaurela Pendra Marwahi

'बेटे को बचाना चाहते हो तो रुपये भेजो': अज्ञात नंबर से आई कॉल, दुष्कर्म के मामले की रची साजिश; ठगे लाखों रुपये

Thu, 11 Jul 2024 02:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: श्याम जी. Updated Thu, 11 Jul 2024 02:26 PM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में एक अज्ञात शख्स ने फोन कर एक पिता से फोन कर उसके बेटे को दुष्कर्म के मामले में फंस जाने की झूठी जानकारी दी। मामले में बचाने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अज्ञात मोबाइल धारक और अज्ञात खाताधारक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Accused conspired to implicate son and cheated father of Rs 2 lakh in Gaurela Pendra Marwahi
पुलिस थाना मरवाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ माली को एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने बताया, 'तुम्हारा बेटा दुष्कर्म के केस में फंस गया। इस मामले से बचाने के लिए दो लाख रुपये चाहिए।' माली ने उसे किस्तों में दो लाख रुपये दिए। जब उसे यह पता चला की उसके साथ ठगी की गई है तो मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़ित माली की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अज्ञात मोबाइल धारक और अज्ञात खाताधारक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कुम्हारी गाव के पंडरीपानी में रहने वाले अवधेश कुमार भट्ट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में माली के पद पर पदस्थ हैं। तीन दिन पहले एक अज्ञात मोबाइल नंबर से अवधेश के मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा, 'तुम्हारा तुम्हारा लड़का रायपुर में पढ़ता है, जिसका नाम सुयश है। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया है। उसे हमने थाने में बैठा रखा है। वह छूट सकता है..जितनी जल्दी हो सके उसे छुड़ा लो और आपको रायपुर आने की भी जरूरत नहीं है।'
विज्ञापन


कॉल करने वाले ने आगे कहा कि जो फोन नंबर दे रहा हूं, उसमें एक लाख रुपये डाल दो। उसके कहने पर अवधेश कुमार भट्ट ने 80 हजार रुपये मोबाइल नंबर 9516819905 पर ऑनलाइन माध्यम से भेजे और उसका स्क्रीनशॉर्ट लेकर भी भेजा। इसके बाद उसने कहा कि दूसरे फोन पे का नंबर दे रहा हूं, उसमें बाकी रुपये डालो। उसके कहने 9303260974 नंबर पर अवधेश ने 20 हजार रुपये और भेज दिए। इसके बाद कॉल करने वाले ने कहा कि यह रुपये तो पकड़ने वाले का मुह बंद कराने के लिए थे। थाना प्रभारी साहब के लिए अलग से एक लाख देना पड़ेगा बोला तो अवधेश ने कहा कि मैं छोटा कर्मचारी हूं इतना पैसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कॉल करने वाले ने कहा कि जब तक पूरा पैसा नहीं डालोगे तब तक तुम्हारा लड़का नहीं छूटेगा और उसके बाद वह अवधेश को चिल्लाने लगा। इसके बाद डरकर अवधेश ने कहा कि फोन की लिमिट खत्म हो गई है। रुपये नहीं जा रहे हैं तो अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि मैं खाता नंबर दे रहा हूं उसे नोट करो और बैंक जाकर रुपये डालो खाता नंबर रिंकू देवी के नाम पर था, जिसके बाद अवधेश डरे सहमे खाता नंबर 38846174214 में बैंक जाकर पहले 70 हजार और उसके बाद 30 हजार रुपये डाल दिए। जमा पर्ची की रसीद की फोटो उसे भेजी। 

इसके बाद कॉल करने वाले ने कहा कि डाक्टर साहब को जांच से नाम हटाने के लिए एक लाख नब्बे हजार रुपये अलग से देने पडेंगे। इसके बाद अवधेश को शंका हुई की उसके साथ फ्रॉड हुआ है। जिस नंबर से फोन आया था वह मोबाइल नंबर अवधेश के फोन से हट गया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित अवधेश कुमार भट्ट ने मरवाही थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने तत्काल पीड़ित की शिकायत पर मोबाइल नंबर 9516819905 व 9303260974 व बैंक खाता क्रमांक 38846174214 धारक के खिलाफ धारा 318(4) BNS का अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। 


वहीं, पुलिस का कहना है मामले की शिकायत के बाद तत्काल पुलिस साइबर सेल की मदद से पीड़ित के एक लाख रुपये का ट्रांजेक्शन जो प्रोसेस में थे, उसे होल्ड कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed