फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   AAP women wing protest against women crime: said- violence increased due to wrong policies of Chhattisgarh gov

वुमन क्राइम के खिलाफ 'आप' महिला विंग ने खोला मोर्चा: कहा- छत्तीसगढ़ सरकार की गलत नीतियों से बढ़ी हिंसा

Sun, 27 Aug 2023 05:56 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 27 Aug 2023 05:56 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ महिला विंग ने वुमन क्राइम के खिलाफ मोर्चा खोला। रविवार को ईदगाहभाठा मैदान से सप्रे शाला मैदान तक रैली निकालकर अपना रोष जताया।

विज्ञापन
AAP women wing protest against women crime: said- violence increased due to wrong policies of Chhattisgarh gov
आप महिला विंग ने निकाली रैली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ महिला विंग ने वुमन क्राइम के खिलाफ मोर्चा खोला। रविवार को ईदगाहभाठा मैदान से सप्रे शाला मैदान तक रैली निकालकर अपना रोष जताया। प्रदेशभर से आई विंग की महिला कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन


महिला विंग प्रदेशाध्यक्ष दुर्गा झा और जिलाध्यक्ष कलावती मार्को के नेतृत्व में रैली निकाली गई। महिला विंग प्रदेशाध्यक्ष दुर्गा झा ने कहा कि प्रदेश में धड़ल्ले से महिलाओं के प्रति अपराध हो रहे हैं। इनमें भ्रूण हत्या, शिक्षा से वंचित रखना, आर्थिक हिंसा, घरेलू हिंसा, मनोवैज्ञानिक हिंसा, दहेज प्रथा, आदि विषयों आदि के खिलाफ हमनें प्रदेश भर की महिलाओं की हक में आवाज उठाया है। महिलाओं के उत्पीड़न का कोई मामला संज्ञान में आता है, तो सरकार और प्रसाशन दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई नहीं करती है, जिससे लैंगिक हिंसा को बढ़ावा मिलता है। 
विज्ञापन


'नहीं हो रहा कानून का पालन'
आम आदमी पार्टी महिला विंग की रायपुर जिलाध्यक्ष कलावती मार्को ने कहा कि महिलाओं को समाज में सम्मान और समानता दिलाने के लिए बने कानूनों का प्रचार प्रसार और क्रियान्वयन जरूरी है। ज्यादातर महिलाएं कुप्रथाओं के कारण हिंसा का शिकार हो रही हैं। कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ हिंसा की रोकथाम के लिए शिकायत समितियां गठित करने, यौन हिंसा और दुष्कर्म में जोड़ी धाराओं का क्रियान्वयन संबंधी कानून को प्रदेश में सख्ती से पालन करने की जरूरत है। इस पर न तो बीजेपी और न ही कांग्रेस ने काम किया है, जिससे प्रदेश की हालत खराब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
प्रदर्शन में वीना मार्कन्दे, कलावती मार्को, प्रतिमा सिंहा, शांति रजवाड़े, संगीता मरावी, उषा भारद्वाज, मिथलेस बघेल, आसना जायसवाल, अनुभा शर्मा, पूर्णिमा सिंहा, अनुषा जोसफ, प्रियंका शुक्ला, मेघा चंद्राकर, चमेली कुर्रे, प्रियन्का नान्दे, स्वाती तिवारी, विजयलक्ष्मी तिवारी मालती गुप्ता आदि आप नेत्रियां शामिल हुईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed