फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   AAP leader comment on pm modi, cm bhupesh said-country will not tolerate it

Chhattisgarh: PM मोदी पर टिप्पणी से भड़की कांग्रेस, CM भूपेश ने कहा- गुजरात और देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा

Tue, 18 Oct 2022 10:32 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 18 Oct 2022 10:32 AM IST
सार

गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी नेता की प्रधानमंत्री मोदी पर की गई टिप्पणी से कांग्रेस भी भड़की हुई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि जातिगत टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएग। हालांकि उन्होंने आप को भाजपा का ही हिस्सा बताया है। 

विज्ञापन
AAP leader comment on pm modi, cm bhupesh said-country will not tolerate it
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही राजनीति तेज हो गई है। बयानबाजी का दौर जारी है और नेता एक-दूसरे पर निशाना साधने में लगे हुए हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी (AAP) के गुजरात प्रमुख गोपाल इटालिया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई जातिवादी टिप्पणी पर कांग्रेस भी भड़क गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि इसे गुजरात और देश बर्दाश्त नहीं करेगा। मुख्यमंत्री बघेल न्यूज एजेंसी ANI से बात कर रहे थे। 
विज्ञापन


भाजपा की बी टीम है AAP 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गोपाल इटालिया ने PM की मां के बारे में कमेंट किया। वह 100 साल की हैं और उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस इसकी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि गुजरात में BJP बनाम कांग्रेस है। CM बघेल ने कहा कि वे (AAP) भाजपा की 'बी' टीम हैं। वे कांग्रेस को हराने के लिए गुजरात, गोवा, उत्तराखंड जाते हैं। वे जो कुछ भी कहते हैं, लेकिन यही उनका लक्ष्य है। कहा कि, आम आदमी पार्टी नहीं है, बल्कि 'खास आदमी पार्टी' है आप।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने इटालिया को हिरासत में लिया
दरअसल, गुजरात आप प्रमुख गोपाल इटालिया का एक वीडियो पिछले दिनों वायरल हुआ था। इसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद से भाजपा हमलावर है और उसने प्रधानमंत्री के लिए इसे जातिसूचक गाली बताया। इसके बाद इटालिया को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने तलब किया और दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed