{"_id":"645a29c7a96d59c3020fd9b7","slug":"aam-aadmi-party-protest-against-cg-government-regarding-drinking-water-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में सड़क पर उतरी आम आदमी पार्टी: पेयजल को लेकर खोला मोर्चा, मटका फोड़कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में सड़क पर उतरी आम आदमी पार्टी: पेयजल को लेकर खोला मोर्चा, मटका फोड़कर जताया विरोध
Tue, 09 May 2023 04:39 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 09 May 2023 04:39 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में पेयजल संकट को लेकर आम आदमी पार्टी ने आज प्रदेशव्यापी आंदोलन किया। इस क्रम में प्रदेश के हर जिले में आप के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मटका फोड़ आंदोलन किया। रायपुर के अंबेडकर चौक में आप नेताओं ने मटका फोड़कर विरोध जताया।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में पेयजल संकट को लेकर आम आदमी पार्टी ने आज प्रदेशव्यापी आंदोलन किया। इस क्रम में प्रदेश के हर जिले में आप के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मटका फोड़ आंदोलन किया। रायपुर के अंबेडकर चौक में आप नेताओं ने मटका फोड़कर विरोध जताया। इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरकार से पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की।
भीषण गर्मी में पेयजल की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश के 33 जिलों में सड़क पर उतरे। आप कार्यकर्ताओं ने पेयजल की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस क्रम में प्रदेश के रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, बलौदाबाजार-भाटापारा, सूरजपुर, जांजगीर, नारायणपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा, कांकेर समेत कई जिलों में विरोध प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। पेयजल समस्या के निदान के लिए संबंधित जिलों के कलेक्टर्स को ज्ञापन सौंपा गया।