{"_id":"67f4e433fd19e43a8c0320de","slug":"a-young-man-was-stabbed-to-death-in-broad-daylight-in-capital-raipur-the-accused-has-been-arrested-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur Crime: राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े चाकू मारकर युवक की हत्या, मामूली बात पर हुआ था झगड़ा, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur Crime: राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े चाकू मारकर युवक की हत्या, मामूली बात पर हुआ था झगड़ा, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 08 Apr 2025 02:24 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 08 Apr 2025 02:24 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र की है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, पूरा विवाद नशे को लेकर हुआ है। गोपी निषाद सुबह से ही शराब के नशे में था। इस बीच शुभम साहू और गोपी निषाद दोनों के बीच में विवाद हुआ। मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में गाली गलौज के साथ मारपीट शुरू हो गई। वहीं शुभम ने अपने पास रखे चाकू से गोपी निषाद पर हमला कर दिया।
शुभम साहू के चाकू से हमले से गोपी निषाद घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आजाद चौक थाना पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची। शव का पंचनामा कार्यवाही कर मामले के जांच में जुड़ गई। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।