फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A young man body in a coal rack from Raigarh district of Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से निकली कोयले की रैक में युवक का लाश

Sun, 20 Jan 2019 11:02 AM IST
अजय सिंह भाषा, रायगढ़
भाषा, रायगढ़ Published by: अजय सिंह Updated Sun, 20 Jan 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
A young man body in a coal rack from Raigarh district of Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने शनिवार को कोयले की रैक से एक युवक का शव बरामद किया। रायगढ़ जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर ने बताया कि ओडिशा के पारादीप से 16 जनवरी को निकली, कोयले से भरी एक रैक आज सुबह जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के किरोड़ीमल नगर स्थित यार्ड पहुंची। इस रैक में दोपहर कोयला खाली करने के दौरान 22 वर्षीय युवक की लाश मिली।

विज्ञापन

 

राठौर ने बताया कि मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसके कपड़ों के जेब से किसी भी प्रकार का पहचानपत्र बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने आशंका जताई है कि हाईटेंशन तार की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। इससे पहले वर्ष 2014 में भी जिंदल यार्ड से कोयले की रैक में एक युवक का शव बरामद हो चुका है। राठौर ने बताया कि शव को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो सकेगा। उन्होंने बताया कि कोतरारोड थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed