फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   A young man riding a scooter died after being hit by a JCB

रफ्तार का कहर: JCB ने स्कूटी सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, परिजनों का प्रदर्शन

Sat, 11 Jul 2026 05:15 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी
अमर उजाला नेटवर्क, मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 11 Jul 2026 05:15 PM IST
सार

इस घटना के बाद मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता तथा कार्यकर्ताओं ने मनेंद्रगढ़ थाने का घेराव किया। लगभग दो घंटे बाद जब शव आया तो प्रदर्शन और उग्र हो गया। परिजन और कांग्रेस नेता तथा कार्यकर्ताओं ने शव को सड़क पर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
A young man riding a scooter died after being hit by a JCB
परिजनों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मनेंद्रगढ़ नेशनल हाईवे क्रमांक 43 पर बीपीसीएल द्वारा गैस पाइप लाइन के लिए गड्ढे खोदे जा रहे हैं। बीती रात लगभग 9 बजे जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में नेशनल हाईवे क्रमांक 43 पर विदेशी मदिरा के सामने खड़ी जेसीबी से एक स्कूटी की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार एक युवक की मृत्यु हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया।

विज्ञापन


इस घटना के बाद मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता तथा कार्यकर्ताओं ने मनेंद्रगढ़ थाने का घेराव किया। लगभग दो घंटे बाद जब शव आया तो प्रदर्शन और उग्र हो गया। परिजन और कांग्रेस नेता तथा कार्यकर्ताओं ने शव को सड़क पर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने जेसीबी जब्त करने और उचित मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन


प्रशासन का आश्वासन
लगभग पांच घंटे तक प्रदर्शन चलने के बाद एडिशनल पुलिस अधीक्षक, अपर कलेक्टर और नायब तहसीलदार घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजन और कांग्रेस के नेताओं से बात की। अधिकारियों ने तत्काल सहायता राशि और अधिक से अधिक मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को राजी हुए। इस दौरान घंटों तक थाना के सामने मुख्य मार्ग जाम रहा, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक का परिवार
मृतक सागर मध्य प्रदेश का मूल निवासी था। वह पिछले चार वर्षों से मनेंद्रगढ़ शहर में अपने ससुराल में रह रहा था। मृतक के दो बच्चे और पत्नी हैं। उनके भरण-पोषण को लेकर अब बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जेसीबी पर बड़ी कार्रवाई होगी या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed