फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A young man drowned in a river he had gone to the riverbank with his relatives to drink alcohol in Surajpur

सूरजपुर: एक युवक के नदी में डूबने की खबर, अपने रिश्तेदारों के साथ शराब पीने नदी किनारे गया था मृतक

Sun, 19 Oct 2025 04:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 19 Oct 2025 04:36 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के विश्रामपुर स्थित गोरखनाथपुर फिल्टर इलाके में एक युवक के नदी में डूबने की खबर है। बताया जा रहा है कि युवक अपने रिश्तेदारों के साथ शराब पीने नदी किनारे गया हुआ था। 

विज्ञापन
A young man drowned in a river he had gone to the riverbank with his relatives to drink alcohol in Surajpur
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के विश्रामपुर स्थित गोरखनाथपुर फिल्टर इलाके में एक युवक के नदी में डूबने की खबर है। बताया जा रहा है कि युवक अपने रिश्तेदारों के साथ शराब पीने नदी किनारे गया हुआ था। 19 वर्षीय युवक का शव शनिवार की सुबह घटनास्थल से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर मोहरा एनीकट रामनगर के समीप मिलने की खबर है। पुलिस मर्ग कायमकर मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


बता दें कि एसईसीएल कालोनी क्षेत्र स्थित ज्ञानोदय मूकबधिर स्कूल के पीछे नर्सरी पारा निवासी किशन यादव पिता राजकुमार यादव 19 वर्ष अपने सौतेले पिता तारक दास, मामा पुनीत यादव और चाचा संजय यादव के साथ गुरुवार को शिवनन्दनपुर बस्ती गया था। वहां से चारों ने महुआ शराब खरीदी और रेण नदी के पास शराब का सेवन किया था। नशे में धुत किशन अपने सौतेले पिता और चाचा के साथ नदी में नहाने के मृतक किशन यादव, लिए कूदा था। उसी दौरान गहराई में चला गया और डूब गया था। शुक्रवार सुबह से शाम तक नगर सेना की डीडीआरएफ टीम ने नदी में युवक की तलाश में सर्च आपरेशन चलाया था, लेकिन नदी में डूबे युवक का कोई पता नहीं चल सका था। शनिवार को सुबह रामनगर के पतरापारा स्थित मोहरा एनीकट में मछली मार रहे ग्रामीणों ने नदी के किनारे एक शव देख पुलिस को सूचना दी। पता चला कि शव गुरुवार को नदी में डूबे 19 वर्षीय किशन यादव पिता राजकुमार यादव का है। शव मिलते ही नर्सरी पारा में मृतक के घर कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed