{"_id":"683eb3213e83c926390d4b3b","slug":"a-woman-body-was-found-in-chornai-river-korba-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: चोरनई नदी में उतराती मिली महिला की लाश, चावल लेने गया था पति; घर में अकेली थी ब्रीजो बाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: चोरनई नदी में उतराती मिली महिला की लाश, चावल लेने गया था पति; घर में अकेली थी ब्रीजो बाई
Tue, 03 Jun 2025 02:08 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:08 PM IST
सार
कोरबा के चोरनई नदी एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने संदिग्ध परिस्थितियों में शव निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। साथ ही हत्या की आशंका में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चोरनई नदी तट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोगरा चौकी क्षेत्र के चोरनई नदी तट पर झोपड़ी में रहने वाली ब्रीजो बाई (40) की लाश नदी में उतराती मिली। पति सुमार सिंह मंझवार के चावल लेने लेमरू जाने के बाद वह घर पर अकेली थी। सोमवार दोपहर लौटने पर पति को पत्नी गायब मिली और खोजबीन के दौरान नदी में उसकी लाश दिखी।
विज्ञापन
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पांच किलोमीटर पैदल चलकर और डोंगी से नदी पार कर घटनास्थल पर पहुंचकर शव को निकाला। पुलिस चौकी प्रभारी मंगतु राम मरकाम, प्रधान आरक्षक बल्देव सिंह, सीन ऑफ क्राइम यूनिट के वैज्ञानिक अधिकारी राजश्री सिंह और आरक्षक राजेश कुमार चंद्रा ने मौके का निरीक्षण किया। शव पर चोट के निशान नहीं मिले, लेकिन मामला संदिग्ध होने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
बताया गया कि मृतिका कभी-कभार शराब का सेवन करती थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने जांच के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन