{"_id":"5e6d34858ebc3ea499440df9","slug":"a-policeman-committed-suicide-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या, एक महीने में ऐसी चौथी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या, एक महीने में ऐसी चौथी घटना
Sun, 15 Mar 2020 01:16 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 15 Mar 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शनिवार को एक पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल रितेश प्रधान (40) को भागलपुर इलाके में सुबह लगभग 11:30 बजे उसकी पत्नी ने घर की छत से लटके हुए देखा। उन्होंने बताया कि उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि पिछले एक महीने में राज्य में पुलिसकर्मियों के आत्महत्या करने की यह चौथी घटना है। छत्तीसगढ़ सरकार ने पिछले महीने विधानसभा में जानकारी दी थी कि बीते दो वर्षों में राज्य में अर्धसैनिक बल के जवानों सहित 50 पुलिसकर्मियों ने परिवार और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं सहित विभिन्न कारणों से आत्महत्या की है। इनमें से 18 नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग से बताए गए थे।
विज्ञापन