{"_id":"62b2dd1afa626600782411a6","slug":"a-naxali-has-been-killed-in-an-encounter-by-security-forces-in-chhattisgarh-bijapur-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: बीजापुर मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, कई अन्य भागने में रहे सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: बीजापुर मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, कई अन्य भागने में रहे सफल
Wed, 22 Jun 2022 02:42 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर।
Published by: अजय सिंह
Updated Wed, 22 Jun 2022 02:42 PM IST
सार
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
एनकाउंटर में नक्सली ढेर )प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : social media
विस्तार
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मिरतुर थाना क्षेत्र में भैरमगढ़ एरिया कमेटी के माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी और जिला बल के संयुक्त दल को गश्त पर रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल के जवान वापस लौट रहे थे तब शाम करीब 04.15 बजे कुड़मेर गांव के जंगल में नक्सलियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी। बाद में सुरक्षा बलों के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
उन्होंने बताया कि संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में घटनास्थल की तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों को वहां से एक नक्सली का शव और एक देशी कट्टा बरामद हुआ।
विज्ञापन