फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A group of wild elephants is roaming in Krondha beat

CG: क्रोंधा बीट में जंगली हाथियों का दल कर रहा विचरण, चार नन्हे शावक शामिल; देखें वीडियो

Mon, 14 Apr 2025 08:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Mon, 14 Apr 2025 08:35 PM IST
सार

धरमजयगढ़ वन मंडल में इस समय 111 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं। वन विभाग और हाथी मित्र दल के सदस्य हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए ग्रामीणों को जंगल में न जाने की सलाह दे रहे हैं। 

विज्ञापन
A group of wild elephants is roaming in Krondha beat
जंगली हाथियों का दल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के क्रोंधा बीट में जंगली हाथियों के एक दल का ड्रोन वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में 15 हाथियों का दल, जिसमें चार नन्हे शावक शामिल हैं, जंगल में एक तीन फीट गहरे गड्ढे को पार करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में एक शावक के गड्ढे में गिरने पर दल की मुखिया मादा हाथनी उसे सहारा देकर बाहर निकालती नजर आ रही है। 

विज्ञापन




वन विभाग के अनुसार, धरमजयगढ़ वन मंडल में वर्तमान में 111 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं। वन विभाग और हाथी मित्र दल के सदस्य हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए ग्रामीणों को जंगल में न जाने की सलाह दे रहे हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed