{"_id":"66bdbb30431014f9e00652e0","slug":"78th-independence-day-independence-day-celebrations-in-chhattisgarh-know-who-hoisted-tricolor-and-where-2024-08-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"78th Independence Day: छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर जश्न, जानें कौन-कहां फहराया तिरंगा, देखें फोटोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
78th Independence Day: छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर जश्न, जानें कौन-कहां फहराया तिरंगा, देखें फोटोज
Thu, 15 Aug 2024 01:55 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 15 Aug 2024 01:55 PM IST
सार
78th Independence Day in chhattisgarh: 78वें स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ में भारी उत्साह है। हर तरफ जश्न का माहौल है। सभी आजादी के जश्न में डूबे हुए हैं। हर तरफ देशभक्ति की बयार बह रही है।
विज्ञापन
78वें स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ में भारी उत्साह है।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
78th Independence Day in chhattisgarh: 78वें स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ में भारी उत्साह है। हर तरफ जश्न का माहौल है। सभी आजादी के जश्न में डूबे हुए हैं। हर तरफ देशभक्ति की बयार बह रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने निवास में किया ध्वजारोहण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सवेरे यहां राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास परिसर में ध्वजारोहण किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, योजना नीति, कृषि एवं ग्रामीण विकास सलाहकार डॉ. धीरेन्द्र तिवारी, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, बसव राजू एस., राहुल भगत, सहित मुख्यमंत्री सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्रालय में अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले ने ध्वजारोहण किया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
78वें स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ में भारी उत्साह है। हर तरफ जश्न का माहौल है। सभी आजादी के जश्न में डूबे हुए है। हर तरफ देशभक्ति की बयार बह रही है। 15 अगस्त को मंत्रालय महानदी भवन में अपर मुख्य सचिव रेणु जी पिल्ले ने ध्वजारोहण कर आयोजित परेड की सलामी ली। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस अवसर पर विशेष सचिव वित्त, सामान्य प्रशासन चंदन कुमार सहित बड़ी संख्या में मंत्रालयीन अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
इंद्रावती भवन में ध्वजारोहण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्रावती भवन अटल नगर नवा रायपुर में संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डा. प्रियंका शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
राज्य सूचना आयुक्तशुक्ला ने किया सूचना आयोग में ध्वजारोहण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग कार्यालय नवा रायपुर में राज्य सूचना आयुक्त नरेन्द्र शुक्ला ने ध्वजारोहण किया और राज्य के नागरिकों को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भारत को स्वतंत्र कराने में हमारे वीर सेनानियों ने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया जिसके कारण आज हम स्वतंत्र भारत में उन्मुक्त होकर कानून के अधीन स्वतंत्र जीवन यापन कर रहे हैं। हमें वीर सेनानियों के योगदान से सीख लेनी चाहिए ताकि हम सभी दायित्वों का निर्वहन करते हुए देश के काम आ सकें।
कौशल्या साय ने सीएम कैम्प कार्यालय बगीया में किया ध्वजारोहण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जशपुर जिले के सीएम कैम्प कार्यालय बगिया में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने ध्वजारोहण किया और देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी एवं सुरक्षा में तैनात रहे।
जनसम्पर्क संचालनालय में आयुक्त मयंक श्रीवास्तव ने किया ध्वजारोहण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जनसम्पर्क संचालनालय में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। जनसंपर्क के आयुक्त मयंक श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर संचालक उमेश मिश्रा, संजीव तिवारी, आलोक देव, संयुक्त संचालक पंकज गुप्ता, पवन गुप्ता, बालमुकुंद तम्बोली, धनंजय राठौर, जयंत देवांगन, सुरेन्द्र ठाकुर, इस्मत जहां दानी सहित संचालनालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री गुरप्रीत सिंह बाबरा ने किया ध्वजारोहण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राज्य मुख्यालय रायपुर के कार्यालय में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा ने ध्वजारोहण किया। समारोह में रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। अध्यक्ष बाबरा ने समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को श्रीफल देकर सम्मानित किया। छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के सदस्य कुलदीप शर्मा, सदस्य सचिवराजीव जायसवाल, डॉ. सूरज कुमार दुबे और कर्मचारीगण अन्य गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।
खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने महासमुंद में किया ध्वजारोहण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महासमुंद जिले में स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। खाद्य मंत्री दयाल बघेल ने जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह और पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह मंच पर मौजूद थे। खाद्य मंत्री ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के साथ परेड का निरीक्षण किया। परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक दीप्ति कश्यप के नेतृत्व में 20 वीं वाहिनी छ.ग. सशस्त्र पुलिस बल, जिला पुलिस बल, नगर सैनिक, एन.सी.सी, एन.एस.एस., स्काउट, गाइड, रेडक्रॉस की कुल 11 टुकड़ियों ने सलामी दी। शहीद के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले 116 शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों सहित पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया।