फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   78th Independence Day: freedom Fighter movement Story, see photo exhibition in Raipur CG

78th Independence Day: स्वतंत्रता आंदोलन के वीर सूपतों की कहानी, रायपुर में देखियें छायाचित्र प्रदर्शनी

Thu, 15 Aug 2024 12:34 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 15 Aug 2024 12:34 PM IST
सार

78th Independence Day: 78वें स्वतंत्रता दिवस पर जनसंपर्क विभाग की ओर से राजधानी रायपुर के कचहरी चौक के टाउनहॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसका शुभारंभ सुबह  11बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया।

विज्ञापन
78th Independence Day: freedom Fighter movement Story, see photo exhibition in Raipur CG
टाउन हाल, रायपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

78th Independence Day: 78वें स्वतंत्रता दिवस पर जनसंपर्क विभाग की ओर से राजधानी रायपुर के कचहरी चौक के टाउनहॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसका शुभारंभ सुबह  11बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया। इसमें देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले छत्तीसगढ़ के आजादी के दीवानों की स्मृति में आयोजित की गई है। 

विज्ञापन


प्रदर्शनी में आजादी की लड़ाई में छत्तीसगढ़ का योगदान, अमर क्रांतिकारियों के महत्वपूर्ण दस्तावेज, स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान उनकी जीवन यात्रा, जंगल सत्याग्रह, भारत छोड़ो आन्दोलन एवं स्वतन्त्रता आंदोलन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में उनके योगदानों को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री साय के सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं और इसके क्रियान्वयन से प्रदेशवासियों के जीवन में हुए सकारात्मक बदलाव की झलक भी दिखेगी।  छायाचित्र प्रदर्शनी युवा पीढ़ी को छत्तीसगढ़ के महान क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान से अवगत कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। 15 से 21 अगस्त तक कचहरी टाउन हॉल में यह प्रदर्शनी आयोजित होगी। जिसका सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक अवलोकन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed