फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   7 accused arrested with intoxicating tablets Nitravate 10 and Alprazolam in raipur

Raipur: नशीली टेबलेट निट्रावेट 10 और अल्प्राजोलम बेचने के लिए खोज रहे थे ग्राहक, नाबालिग समेत 7 लोग गिरफ्तार

Mon, 29 May 2023 08:37 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 29 May 2023 08:37 PM IST
सार

रायपुर पुलिस अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। पुलिस की कार्रवाई के बाद भी शहर में अपराधी अपराध करने से बाज नहीं आ रहे हैं। मुजगहन थाने क्षेत्र में नशीले पदार्थ को बेचने वाले एक नाबालिग समेत 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  

विज्ञापन
7 accused arrested with intoxicating tablets Nitravate 10 and Alprazolam in raipur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रायपुर पुलिस अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। पुलिस की कार्रवाई के बाद भी शहर में अपराधी अपराध करने से बाज नहीं आ रहे हैं। मुजगहन थाने क्षेत्र में नशीले पदार्थ को बेचने वाले एक नाबालिग समेत 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  
विज्ञापन


रायपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल ने समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के अवैध लेन-देन के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिए हैं। बीते दिनों पुलिस की टीम को सूचना मिली कि सेजबहार थाने क्षेत्र में चार पहिया वाहन कुछ लोग सवार थे। वे अपने पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखे हैं, जिसे बेचने के फिराक में ग्राहक ढूंढ रहे हैं। इस दौरान एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ा। मामले में पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने रायपुर निवासी धनीराम सोनवानी,  संजय विश्वकर्मा, विवेक वर्मा, मोह शाहिद, आशीष मार्को, जाफर अली नाम बताए। इनके साथ ही एक नाबालिग लड़का भी था। टीम ने कार की तलाशी लेने पर प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्रावेट-10 और अल्प्राजोलम मिला। मौके पर ही 6 आरोपी के साथ एक नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से 1 हजार 520 नग नशीली टेबलेट निट्रावेट-10 और अल्प्राजोलम मिला। इसकी कीमती लगभग 7 हजार रुपए आंकी गई है। बिक्री रकम 1 हजार 4 सौ रुपए, 5 नग मोबाइल, और 2 कार जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ मुजगहन थाने में नारकोटिक्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों ने नशीली टेबलेट निट्रावेट-10 और अल्प्राजोलम को ओडिशा से लाए थे। आरोपी जाफर अली पहले भी नारकोटिक्स एक्ट के प्ररकण में तेलीबांधा थाने से जेल जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed