{"_id":"61c0ae175d10ed0f6075dc26","slug":"60-percent-voting-recorded-in-elections-to-15-urban-bodies-counting-an-result-will-be-announced-on-23-december-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: 15 शहरी निकायों में 60 फीसदी हुआ मतदान, 23 दिसंबर को होगी मतगणना और आएगा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: 15 शहरी निकायों में 60 फीसदी हुआ मतदान, 23 दिसंबर को होगी मतगणना और आएगा परिणाम
Mon, 20 Dec 2021 09:53 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 20 Dec 2021 09:53 PM IST
सार
प्रदेश के 15 शहरी निकायों में प्रतिनिधियों के चयन के लिए सोमवार को मतदान हुआ। इन चुनावों में करीब 60 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के 15 शहरी निकायों में सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ और लगभग 60 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। चार नगर पालिकाओं, पांच नगर परिषदों और छह नगर पंचायतों में 370 वार्डों में प्रतिनिधियों के चयन के लिए ये चुनाव हुए। राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने यह जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह मतदान के प्रारंभिक आंकड़े हैं और इनमें इजाफा भी हो सकता है।
विज्ञापन
इन 15 शहरी निकायों के अलावा 12 नागरिक निकायों के 15 वार्ड में उप चुनाव भी हुए थे जिनमें 64.85 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। इन चुनावों में सबसे अधिक चर्चा में दुर्ग है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह जिले दुर्ग में तीन नगर निगमों और एक नगर परिषद के लिए चुनाव हुआ है। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि प्रदेश के जिन इलाकों में मतदान हुआ है उनमें से कुछ नक्सल प्रभावित जिलों में स्थित थे।
विज्ञापन
शांति से हुआ मतदान, 23 दिसंबर को आएगा परिणाम
सिंह ने बताया कि सुबह आठ बजे से शुरू हुई और शाम पांच बजे समाप्त हुई वोटिंग के दौरान किसी भी मतदान केंद्र पर कोई अनचाही घटना नहीं हुई। इस दौरान सभी स्थानों पर शांति बनी रही। मतदान के बाद 1393 प्रत्याशियों की किस्मत बैलट बॉक्स में कैद हो गई है। इन चुनावों के परिणाम का एलान 23 दिसंबर को किया जाएगा। चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर 4000 सुरक्षा कर्मचारियों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
इन जगहों पर प्रतिनिधियों के चयन के लिए हुआ मतदान
बीरगांव (रायपुर जिला), भिलाई (दुर्ग), रिसाली (दुर्ग), बिलाई-चरौड़ा (दुर्ग) नगर पालिकाओं, खैरागढ़ (राजनांदगांव), बैकुंठपुर (कोड़िया), शिवपुरचर्चा (कोड़िया), सारणगढ़ (रायगढ़) व जामुल (दुर्ग) नगर परिषदों और बैरमगढ़ (बीजापुर), भोपालपटनम (बीजापुर), नरहरपुर (कंकेड़), मारो (बेमेतरा), प्रेम नगर (सूरजपुर) व कोंता (सुकमा) नगर पंचायतों में मतदान हुआ। यहां स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती भी की गई थी।