फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   60 kg giant turtle trapped in fishermen net in janjgir-champa

Janjgir-Chmapa: मछुआरों के जाल में फंसा 60 किलो का विशालकाय कछुआ, पुलिस ने छुड़वाकर महानदी में छोड़ा

Tue, 03 Jan 2023 06:03 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 03 Jan 2023 06:03 PM IST
सार

थाना प्रभारी अविनाश श्रीवास ने बताया कि वन्य जीवों के पालन से जुड़े नियमों का पालन करना होगा। कछुओं का मारना या बेचना अपराध की श्रेणी में आता है। इसलिए इस मामले में वन विभाग के अधिकारियों और एसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर  पंचनामा की कार्यवाही करते हुए  कछुआ को बैराज में छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
60 kg giant turtle trapped in fishermen net in janjgir-champa
मछुआरों के जाल में फंसा कछुआ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में मंगलवार को मछुआरों के जाल में 60 किलो वजनी और विशालकाय कछुआ फंस गया। मछुआरे उसे पकड़कर ले जाने की फिराक में थे। इतनी देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। उन्होंने कछुए को जाल से छुड़ाया और वन विभाग व अफसरों को सूचना दी। इसके बाद उनके निर्देश पर कछुए को महानदी के गहरे पानी में छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बिर्रा क्षेत्र के बसंतपुर गांव स्थित बैराज में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे स्थानीय मछुआरे अजय चौहान, धनीराम पटेल, सीताराम, लालू यादव और रोशन पटेल मछली पकड़ने गए थे। बैराज में डाले जाल में हलचल हुई तो मछुआरों ने जाल खींचना शुरू किया। जाल काफी भारी होने पर मछुआरों को बड़ी मछली फंसने का आभास हुआ, लेकिन जब जाल बाहर निकाला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 
विज्ञापन


मछुआरों के जाल में मछली तो फंसी नहीं, लेकिन 60 किलो वजनी विशालकाय कछुआ फंस गया। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को लगी तो वहां पर भीड़ एकत्र होने लगी। इस दौरान मछुआरे कछुए को ले जाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। थौड़ी देर में ही पुलिस भी पहुंच गई। फिर वन विभाग के उच्च अधिकारियों से संपर्क किया गया और कछुए को महानदी के बैराज में छोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed