{"_id":"daf883986d0db9a9442c66abbfb00a5f","slug":"6-dead-in-naxal-attack-in-chhatisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, 5 जवान शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, 5 जवान शहीद
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 01 Mar 2014 04:52 PM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के पास नकुलनार के कुआंकोंडा में शुक्रवार सुबह हुए नक्सली हमले में एसएचओ समेत 5 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुआंकोंडा में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था जहां पुलिस का एक दल सुरक्षा के लिहाज से वहां मौजूद था।
लगभग 10 पुलिस कर्मियों का दल मोटरसाइकलों पर कुआकोंडा के श्यामगिरी की पहाड़ी पर गश्त लगा रहे थे। इसी बीच नक्सलियों ने घात लगाकर पुलिस दल पर हमला कर दिया।
इस हमले में एसएचओ विवेक शु्क्ला समेत पुलिसकर्मी संदीप, नवल, किशोर, पुष्पेंद्र सहित 5 लोगों की मौत हो गई,बल्कि कई अन्य घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने पुलिसकर्मियों के हथियार भी लूट लिए।
विज्ञापन
पुलिस की कई मोटरसाइकलें जला भी दी गईं। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हमले में हुई मौतों की संख्या अधिक भी हो सकती है।
घटना के बाद नक्सलियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। दो पुलिसकर्मी लापता भी बताए जा रहे हैं। हमले की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस फोर्स को भेज दिया गया है।
विज्ञापन