फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   ₹500 crore to be transferred to the accounts of landless labourers in Chhattisgarh on June 25

छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों को बड़ी सौगात: 25 जून को 5 लाख परिवारों के खातों में पहुंचेंगे 500 करोड़ रुपये

Sat, 06 Jun 2026 06:28 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 06 Jun 2026 06:28 PM IST
सार

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत 25 जून को लाभार्थियों के खातों में सीधे सहायता राशि अंतरित की जाएगी। इस योजना के जरिए राज्य के 4 लाख 95 हजार 965 भूमिहीन परिवारों को 495 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपये की सहायता मिलेगी।
 

विज्ञापन
₹500 crore to be transferred to the accounts of landless labourers in Chhattisgarh on June 25
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के करीब पांच लाख भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को आर्थिक सहायता देने की तैयारी में है। दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत 25 जून को बलौदाबाजार में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों के खातों में सीधे सहायता राशि अंतरित की जाएगी। इस योजना के जरिए राज्य के 4 लाख 95 हजार 965 भूमिहीन परिवारों को 495 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपये की सहायता मिलेगी।
विज्ञापन


योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र हितग्राही को 10 हजार रुपये वार्षिक आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूरी पर निर्भर परिवारों को आर्थिक संबल देना और उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में मदद करना है।
विज्ञापन


इस वर्ष लाभार्थियों की सूची में 22 हजार 28 बैगा और गुनिया परिवारों को भी शामिल किया गया है। ये परिवार प्रदेश की पारंपरिक सांस्कृतिक और औषधीय विरासत से जुड़े हुए हैं। सरकार का कहना है कि इन समुदायों को मुख्यधारा से जोड़ने और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष भी इस योजना के तहत 5 लाख 62 हजार 112 हितग्राहियों को 562 करोड़ 11 लाख 20 हजार रुपये की सहायता राशि वितरित की गई थी। इस बार भी बड़ी संख्या में परिवारों को लाभ मिलने जा रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।


योजना का उद्देश्य भूमिहीन कृषि मजदूरों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है ताकि वे शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी जरूरतों को पूरा कर सकें। राज्य सरकार ने पूर्व में मिलने वाली 7 हजार रुपये की सहायता राशि बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दी है, जिससे लाभार्थियों को अतिरिक्त राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed