{"_id":"6a11a371096830aeb9004516","slug":"50-sewing-machines-distributed-within-24-hours-of-chief-minister-s-announcement-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई ताकत, मुख्यमंत्री की घोषणा के 24 घंटे में बांटी गईं 50 सिलाई मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई ताकत, मुख्यमंत्री की घोषणा के 24 घंटे में बांटी गईं 50 सिलाई मशीनें
Sat, 23 May 2026 07:36 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 23 May 2026 07:36 PM IST
सार
आरंग विकासखंड के कोसरंगी गांव में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के महज एक दिन के भीतर मीरा और राधा ग्राम संगठन की महिलाओं को 50 निःशुल्क सिलाई मशीनों का वितरण किया गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की घोषणा के 24 घंटे में बांटी गईं 50 सिलाई मशीनें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आरंग विकासखंड के कोसरंगी गांव में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के महज एक दिन के भीतर मीरा और राधा ग्राम संगठन की महिलाओं को 50 निःशुल्क सिलाई मशीनों का वितरण किया गया।
दरअसल, मुख्यमंत्री ने हाल ही में कोसरंगी स्थित एलआरसी सेंटर के दौरे के दौरान आयोजित जन चौपाल में महिलाओं से संवाद किया था। इस दौरान ग्राम संगठन की महिलाओं ने स्वरोजगार बढ़ाने के लिए सिलाई मशीन उपलब्ध कराने की मांग रखी थी। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने तेजी दिखाते हुए अगले ही दिन महिलाओं को सिलाई मशीनें उपलब्ध करा दीं। वितरण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और पंचायत पदाधिकारियों की मौजूदगी में महिलाओं को मशीनें सौंपी गईं।
विज्ञापन
महिलाओं ने बताया कि सिलाई मशीन मिलने से अब वे घर से ही रोजगार शुरू कर सकेंगी, जिससे परिवार की आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी। ग्राम संगठन से जुड़ी महिलाओं ने कहा कि उनकी मांग पर इतनी जल्दी कार्रवाई होना उनके लिए उत्साह बढ़ाने वाला है।
प्रशासन का कहना है कि स्व-सहायता समूहों को मजबूत कर ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले समय में भी महिलाओं को रोजगारमूलक गतिविधियों से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाओं का विस्तार किया जाएगा।