फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   50 feet long road washed away in the torrential rain 50 villages lost contact with district headquarters in Su

Sukma: आफत की बारिश में बह गई 50 फीट लंबी सड़क, 50 गांवों का जिला मुख्यालय से टूटा संपर्क

Tue, 10 Sep 2024 01:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 10 Sep 2024 01:07 PM IST
सार

सुकमा में लगातार हो रही बारिश से लोगों का बुरा हाल है जिले भर में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर सड़कों के ऊपर जगह-जगह पानी भरा हुआ है । 

विज्ञापन
50 feet long road washed away in the torrential rain 50 villages lost contact with district headquarters in Su
बारिश में बह गई 50 फीट लंबी सड़क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुकमा में लगातार हो रही बारिश से लोगों का बुरा हाल है जिले भर में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर सड़कों के ऊपर जगह-जगह पानी भरा हुआ है वहीं नक्सल प्रभावित चिंतलनार और लखापाल के बीच पानी के तेज बहाव से 50 फीट लंबी सड़क पूरी तरह से बह गई जिस वजह से इलाके के 50 से अधिक गांव का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।

विज्ञापन


सुकमा कलेक्टर हरीश ने जिले के तीन विकास खंड के एसडीएम और तहसीलदार को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार नजर बनाने के निर्देश दिए हैं । देर रात जिस तरह से नदी का जलस्तर बढ़ा था सुबह कुछ घंटे के लिए राहत की खबर भी थी। लेकिन अचानक फिर से नदी नालों का जलस्तर बढ़ने लगा है जिला मुख्यालय में अब वाहनों के पहिए थम चुके हैं क्योंकि इलाके के आधे हिस्से में पानी जमा हुआ है। 
विज्ञापन


10 सितंबर को जिले भर में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है और इलाके में राहत बचाव का कार्य जारी है अधिकारी कर्मचारी पुलिस जनप्रतिनिधि नेता सभी प्रभावित इलाके के लोगों की मदद को सामने आ रहे हैं । लोगों से या अपील की जा रही है कि अगर आप खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं या आपके समीप जल भराव की स्थिति दिख रही है तो तुरंत ही प्रशासन को खबर दें और प्रशासन द्वारा बनाए गए राहत शिविर में पहुंचे। अब तक 300 से ज्यादा लोगों को राहत शिविर में लाया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed