फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   5 thief arrested for 12 railway track theft in Raipur

Raipur: गैस कटर से काटकर ले उड़े 12 नग रेल पटरी, पुलिस ने 5 चोरों को दबोचा

Mon, 24 Jul 2023 05:52 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Mon, 24 Jul 2023 05:52 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में अपराध और चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। शहर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में रेलवे पटरी चोरी का मामला सामने आया है। शातिर चोर रेल पटरी को गबन करने के लिए कई उपाय अपनाया।

विज्ञापन
5 thief arrested for 12 railway track theft in Raipur
रेलवे ट्रैक चोरी करने वाले 5 चोर गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी रायपुर में अपराध और चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। शहर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में रेलवे पटरी चोरी का मामला सामने आया है। शातिर चोर रेल पटरी को गबन करने के लिए कई उपाय अपनाया। इसके बाद गैस कटर की मदद से रेल पटरी को काटा। रायपुर पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 5 चोरों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने चोरी की कुल 12 नग रेल पटरी, चारपहिया छोटा हाथी, 2 नग गैस सिलेंडर और कटर जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना रेलवे सुरक्षा बल रायपुर में अपराध क्रमांक 03/2023 धारा 3 (अ) रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन


23 जुलाई की रायपुर पुलिस ने गस्त के दौरान चोरों को पकड़ा। ग्राम कोपरा से नारा के बीच रेलवे लाइन के किनारे एक चारपहिया वाहन खड़ी थी। खड़े वाहन में कुछ लोग सामान रख रहे थे। पुलिस के पास आने से चोर भागने लगे। पुलिस ने चोरों को घेराबंदी करके पकड़ा। पूछताछ पर चोरों ने रेलवे लाइन के किनारे रखे रेलवे पटरी को गैस कटर से काटकर चोरी कर ले जाना बताया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना थाना प्रभारी मंदिर हसौद निरीक्षक रोहित मालेकर की ओर चौकी प्रभारी रेलवे सुरक्षा बल चौकी मंदिर हसौद को दिया गया। मौजूद व्यक्तियों ने अपना नाम यशवंत मारकंडेय, देवनाथ भारद्वाज, गोकुल प्रसाद  खंडेलवाल, एवन मारकंडेय और चंदन कुमार होना बताया। इस पर चौकी प्रभारी रेलवे सुरक्षा बल ने अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

गिरफ्तार आरोपी

  1. यशवंत मारकंडेय पिता नरेश मारकण्डेय निवासी
  2. देवनाथ भारद्वाज 31 साल निवासी आरंग रायपुर
  3. गोकुल प्रसाद खंडेलवाल 24 साल निवासी आरंग रायपुर
  4. एवन मारकंडेय 26 साल निवासी आरंग रायपुर
  5. चंदन कुमार 35 साल निवासी ग्राम बेउर, जिला बलिया उप्र, हाल पता - शीतला माता मंदिर, थाना खमतराई रायपुर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed