फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   4 thieves arrested for stealing in empty house in Raipur

जा रहे हैं सूना मकान छोड़कर तो रहें सावधान: चोर इस तरह से दे रहे चोरी को अंजाम, 4 आरोपी गिरफ्तार

Thu, 07 Sep 2023 07:45 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 07 Sep 2023 07:45 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में एक सूने मकान में चोरी की घटना सामने आई है। चोर को उस घर में चोरी करने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ा। शातिर चोर घर से लगे पेड़ के सहारे घर में घुस गए।

विज्ञापन
4 thieves arrested for stealing in empty house in Raipur
चोरी की सामान खरीदने वाले आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी रायपुर में एक सूने मकान में चोरी की घटना सामने आई है। चोर को उस घर में चोरी करने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ा। शातिर चोर घर से लगे पेड़ के सहारे घर में घुस गए। इतना ही नहीं, चोरी के लिए कीमती सामने नहीं मिलने पर चोर रसोई चूल्हा, सिलेंडर और टीवी के साथ रिसीवर लेकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने नाबालिग समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


प्रार्थी पुरुषोत्तम करियारे ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया है। उसने रिपोर्ट में बताया कि ग्राम सांकरा धरसींवा निवासी है। वह 26 अगस्त को परिवार के साथ घर से बाहर गया हुआ था। प्रार्थी जब 3 सितंबर को शाम 6 बजे अपने गांव पहुंचा। इस दौरान उसने घर का मुख्य दरवाजा खोलकर कमरे के अंदर गया। उसने देखा कि आलमारी का ताला टूटा हुआ था, सामान बिखरा पड़ा था, कमरे अंदर लगा टीवी के साथ रिशिवर, चूल्हा, गैस सिलेंडर और मिट्टी का गुल्लक नही था। कोई अज्ञात चोर चोरी करके फरार हो गया था। उसने बताया कि चोर घर से लगे पेड़ के सहारे घर अंदर आया था। 
विज्ञापन


घटना के सूचना मिलने पर धरसींवा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की खोजबीन शुरू की। घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों देखें। इसके साथ ही मुखबिर भी लगाए गए। इसी दौरान पुलिस को घटना में संलिप्त अज्ञात आरोपी के बारे जानकारी मिली। इस दौरान उन्होंने धरसींवा निवासी 2 नाबालिग को पकड़ा। मामले में पूछताछ करने पर उसने चोरी की घटना को अंजाम देना बताया। इसके साथ ही चोरी की सामान  को अजय देवांगन और राजेश दिवाकर को बेचना भी बताया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


धरसींवा थाना पुलिस ने चोरी की सामान  खरीदने वाले  आरोपी अजय देवांगन और राजेश दिवाकर को भी धारा 411 के तहत गिरफ्तार किया गया है। चारो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की टीवी के साथ रिसिवर, 3 नग गैस सिलेंडर जब्त कर किया गया है। मामले में पुलिस ने 2 नाबालिग समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

गिरफ्तार आरोपी
  • अजय देवांगन 27 साल, बीरगांव, थाना उरला रायपुर। 
  • राजेश दिवाकर 23 साल, सांकरा, थाना धरसींवा रायपुर। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed