फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   3 accused arrested in Raipur including 4 mobiles seized

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 मोबाइल समेत लाखों रुपए के सामान जब्त, 3 बदमाश गिरफ्तार

Tue, 09 May 2023 07:37 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 09 May 2023 07:37 PM IST
सार

बदमाश खुले आम चलते फिरते लोगों का मोबाइल छीन  छीन कर फरार हो जाते है। ऐसे में रायपुर पुलिस की ओर से धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
3 accused arrested in Raipur including 4 mobiles seized
3 बदमाश गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदमाश खुले आम चलते फिरते लोगों का मोबाइल छीन  छीन कर फरार हो जाते है। ऐसे में रायपुर पुलिस की ओर से धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। यह मामला, उरला थाना क्षेत्र का है जहां एक युवक का मोबाइल छीन कर बदमाश फरार हो गए। पुलिस टीम ने 3 बदमाशों को गिरफ्तार की। 
विज्ञापन


रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश में संपत्ति संबंधी अपराधों में धरपकड़ अभियान चलाये जा रहे है। इसके तहत उरला पुलिस ने रास्ते चलते राहगीरों से मोबाइल और पर्स लूटने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रार्थी दिनेश कुमार पासवान, अछोली रायपुर निवासी ने बताया कि वह फोन पर बात कर रहा था, तब बदमाशों ने आ कर उसके मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। प्रार्थी उनका पीछा करते रहे लेकिन कुछ नहीं हुआ। 
विज्ञापन


आरोपी: कई जगहों में ऐसे घटना को देते थे अंजाम
प्रार्थी ने थाना उरला में मोबाइल छीन कर ले जाने वाले बदमाशों के खिलाफ 189/22 धारा 392 रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस की धरपकड़ अभियान में प्रार्थी के बताए हुलिए पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से अन्य वारदातों में लूटे गये 3 मोबाइल की कीमती लगभग 90 हजार रुपए बरामद किया गया है। पुलिस के पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि क्षेत्र और अन्य कई जगहों में इस तरह की लूट के वारदातों को अंजाम देते थे। न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर निवासी उत्तम उर्फ अनीस रोचलानी और कबीरनगर थाना उरला निवासी साजनदीप को गिरफ्तार कर ज्युडीशियल रिमांड पर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश ने मारपीट कर लूटा मोबाइल
प्रार्थी खमतराई रायपुर निवासी संजय कुमार ने उरला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया। वे फैक्ट्री से कम करके घर लौट रहा था। एक बदमाश ने उसे अकेला देखकर मैके का फायदा उठाया। बदमाश ने उसे अकेला देखकर उसके साथ मारपीट करने लगा और मोबाइल लूट कर भाग निकला। 


चांद घंटो में आरोपी पुलिस के गिरफ्त में
चांद घंटे में ही आरोपी बंजारी नगर झण्डा चौक खमतराई रायपुर निवासी प्रकाश उर्फ तेलगू मधुकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाना उरला में 191/23 धारा 394 रिपोर्ट दर्ज कर ज्युडीशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। बदमाश के कब्जे से 1 नग मोबाइल कीमती 15 हजार रुपए बरामद किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed