{"_id":"6420ad24bf41e1f75e037fd3","slug":"2-minors-killed-3-injured-in-hit-and-run-case-in-chhattisgarh-s-raigarh-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh : रायगढ़ में हाईवे पर बेकाबू डंपर ने पांच बच्चों को कुचला, दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh : रायगढ़ में हाईवे पर बेकाबू डंपर ने पांच बच्चों को कुचला, दो की मौत, तीन घायल
Mon, 27 Mar 2023 02:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 27 Mar 2023 02:08 AM IST
सार
बताया जाता है कि रविवार को एक डंपर की चपेट में आने से हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार सारंगगढ़ तहसील में पांचों बच्चे सड़क पार कर रहे थे कि डंपर ने उन्हे कुचल दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक सड़क हादसे में दो नाबालिगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि रविवार को एक डंपर की चपेट में आने से हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार सारंगगढ़ तहसील में पांचों बच्चे सड़क पार कर रहे थे कि डंपर ने उन्हे कुचल दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद आसपास हंगामा हो गया। गांव वालों ने हाईवे जाम कर दिया और दोषी डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। बताते हैं कि बच्चे तालाब में नहाने जा रहे थे। उसी समय सड़क पार करते वक्त यह हादसा हुआ।
विज्ञापन