फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   15 people injured at road accident in raipur CG

रायपुर: जयस्तंभ चौक पर बड़ा हादसा, बारातियों से भरी बस डिवाइडर से टकराई, 15 लोग घायल

Wed, 25 Jan 2023 01:47 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Wed, 25 Jan 2023 01:47 PM IST
सार

रायपुर के जयस्तंभ चौक में बीती रात साढ़े बारह बजे बड़ा हादसा हुआ है। आटो वाले को बचाने के चक्कर में बारातियों से भरी बस डिवाइडर से जा टकरा गई। हादसे में करीब 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
15 people injured at road accident in raipur CG
दुर्घटनाग्रस्त बस को हटाते राहतकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रायपुर के जयस्तंभ चौक में बीती रात साढ़े बारह बजे बड़ा हादसा हुआ है। आटो वाले को बचाने के चक्कर में बारातियों से भरी बस डिवाइडर से जा टकरा गई। हादसे में करीब 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।  हादसे में बस सवार यात्रियों को गंभीर चोट आई हैं। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बरातियों से भरी बस खरोरा से ईदगाहभाटा आ रही थी। सभी घायल ईदगाहभाटा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

 

गाड़ी में फंसा था ड्राइवर का पैर
बताया जाता है कि ड्राइवर का पैर गाड़ी में फंसा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ड्राइवर को जेसीबी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इलाज के लिए मेकाहारा पहुंचाया गया। तेज रफ्तार बस ऑटो को टक्कर मारने के बाद चौक पर लगी हाईमास्क लाइट का खंबा तोड़ते हुए डिवायडर से टकरा गई।

विज्ञापन


खरोरा से आ रही थी बारात
बारात खरोरा से लेकर ईदगाहभाठा वापस लौट रही थी। जयस्तंभ चौक पर मौदहापारा तरफ से आ रहे एक ऑटो को टक्कर मारते हुए बीच सड़क पर लगे हाईमास्क लाइट के खंबे और आईटीएमएस कैमरे के खंबे को तोड़ती हुई डिवायडर से टकराकर रूक गई। इस भीषण सड़क हादसे में ऑटो में बैठे 5 सवारियों समेत बस में सवार करीब 15 लोगों को गंभीर चोटे आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed