फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   15 families of Gyanpur village upset with the bullies appealed to the police for justice

Kabirdham: चंदा नहीं देने पर 15 परिवारों को दबंगों ने किया गांव से निष्कासित, पीड़ितों ने पुलिस में की शिकायत

Fri, 11 Nov 2022 11:08 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 11 Nov 2022 11:08 AM IST
सार

गांव के दबंगों ने बलि के लिए चंदा नहीं देने वाले कबीरपंथी 15 परिवारों को गांव से निष्कासित करने का फरमान जारी कर दिया है। पीड़ितों ने सामूहिक रूप से पुलिस में वालों के दबंगों के खिलाफ शिकायत कर दी है। 

विज्ञापन
15 families of Gyanpur village upset with the bullies appealed to the police for justice
पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले के ग्राम ज्ञानपुर में दबंगों ने गांव में होने वाले मेला मड़ई के दौरान बलि के लिए चंदा नहीं देने पर अपने ही गांव के कबीर पंथ के 15 परिवारों को निष्कासित कर दिया है साथ ही यह फरमान जारी किया गया है यदि कोई इन निष्कासित परिवारों से बातचीत या किसी प्रकार का लेनदेन या व्यवहार रखता है तो उन्हें 10 हजार का अर्थदंड से दंडित किया जाएगा। ऐसे पीड़ित परिवार उसके बचाव में कबीर पंथ सामने आया है, अब ऐसे में पीड़ित 15 परिवार के महिला और पुरुषों ने सामूहिक रूप से पुलिस में वालों के दबंगों के खिलाफ शिकायत कर दी है। 

विज्ञापन


दरअसल, जिले के ग्राम ज्ञानपुर में आयोजित मेलामड़ाई के अवसर पर बकराबलि की प्रथा है, जिसके लिए सभी ग्राम वासियों से चंदा वसूली की जाती है लेकिन इस गांव में रहने वाले कबीरपंथी बलि प्रथा जीव हत्या का विरोध करते हैं। कबीर पंथ में बलि प्रथा वर्जित है। जिसके कारण बली के लिये कबीर पंथ के मानने वाले परिवारों ने बलि के लिये चंदा देने से मना कर दिए, तब गांव के दबंगों ने बलि के लिए चंदा नहीं देने वाले ऐसे कबीरपंथी 15 परिवारों को गांव से निष्कासित करने का फरमान जारी कर दिया है। साथ ही अगर गांव मे कोई निष्कासित परिवार से किसी प्रकार का व्यवहार बातचीत लेनदेन करते पाया जाता है तो उन्हें नियम के मुताबिक 10 हजार अर्थ ढंग से दंडित भी किया जाएगा। जिसके चलते अब गांव के लोग इन निष्कासित परिवारों से न तो बातचीत करते हैं न लेनदेन और ना ही अच्छे से व्यवहार करता है, यहां तक कि दुकानदार भी इन्हें समान नहीं बेच रहा है। 
विज्ञापन


हालात यह है कि अब इन्हें अपने आवश्यक गृहस्थी सामान अन्य गांव से खरीदना पड़ता है, ऐसे में निष्कासित 15 परिवार महिला और पुरुष गांव में दबंगों द्वारा की जा की जा रही दबंगई के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर गांव में एकता और सामंजस्य बनाने की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस का कहना है कि वह इस मामले में पहल करेंगे और गांव जाकर दोनों पक्षों से बातचीत कर इस समस्या का जल्द ही हल निकाल लेंगे अब देखना होगा कि गांव के दबंगो के कड़े फरमान और चेतावनी के बीच पुलिस गांव में एकता बहाल करने में कितना सफल हो पाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed