{"_id":"a9617cafe9b78fdbd5ff2743c5b24ab9","slug":"14-alleged-naxals-killed-in-police-encounter-in-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़-उड़ीसा सीमा पर मुठभेड़, 14 नक्सली ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़-उड़ीसा सीमा पर मुठभेड़, 14 नक्सली ढेर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 14 Sep 2013 01:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ीसा के मलकानगिरि जिले में एक पुलिस मुठभेड़ में कथित तौर पर 14 नक्सली मारे गए हैं।
विज्ञापन
यह मुठभेड़ उड़ीसा-छत्तीसगढ़ सीमा पर हुई। ऐसा बताया जा रहा है कि उड़ीसा में हुई किसी एक मुठभेड़ में इतने ज्यादा नक्सली पहली बार मारे गए हैं। खबरों के मुताबिक मारे गए नक्सलियों में महिला भी शामिल हैं।
मलकानगिरि के एसपी अखिलेश्वर सिंह की अगुवाई में पुलिस दल ने शुक्रवार रात को यह कामयाबी पाई।
पुलिस का दावा है कि मुठभेड़ के बाद नक्सलियों से बड़ी मात्रा में हथियार और अस्लाह मिला है। पुलिस संदेह जता रही है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी नेताओं पर हमला करने वाला नक्सलियों का यही गुट था।
विज्ञापन
पुलिस और नक्सलियों की ये मुठभेड़ छत्तीसगढ़ और उड़ीसा की सीमा के करीब जंगलों में हुई। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस आसपास के इलाकों में नक्सलियों की धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान चलाए हुए है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक उन्हें नक्सलियों के मूवमेंट की जानकारी मिली थी। इसी तलाश में पुलिस ने शुक्रवार से ही इलाके में डेरा डाला हुआ था।
छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश करते ही पुलिस ने नक्सलियों के एक दल पर हमला कर दिया और 14 नक्सलियों को मार गिराया। अभी नक्सलियों के अन्य साथियों की तलाश जारी है।