फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   12 policemen of Raipur receive Cop of the Month Award: Solve mysteries crimes, SSP honored them

रायपुर के 12 पुलिसकर्मी को मिला कॉप ऑफ द मंथ अवॉर्ड: सुलझाए अपराधों की गुत्थियां, एसएसपी ने किया सम्मान

Thu, 28 Mar 2024 03:37 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 28 Mar 2024 03:37 PM IST
सार

रायपुर जिले के बारह पुलिस अधिकारी कर्मचारी फरवरी माह के कॉप ऑफ द मंथ बने हैं। साथ ही फरवरी में लंबे समय से अनाधिकृत रूप से गैरहाजिर रहने पर एक आरक्षक को न्यूनतम पद पर अवनत और तीन आरक्षकों को सस्पेंड कर लाइन अटैच किया गया है।

विज्ञापन
12 policemen of Raipur receive Cop of the Month Award: Solve mysteries crimes, SSP honored them
बारह पुलिसकर्मियों को मिला कॉप ऑफ द मंथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर जिले के बारह पुलिस अधिकारी कर्मचारी फरवरी माह के कॉप ऑफ द मंथ बने हैं। साथ ही फरवरी में लंबे समय से अनाधिकृत रूप से गैरहाजिर रहने पर एक आरक्षक को न्यूनतम पद पर अवनत और तीन आरक्षकों को सस्पेंड कर लाइन अटैच किया गया है। एसएसपी रायपुर संतोष सिंह की ओर से पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे अधिकारी-कर्मचारी को प्रोत्साहित करने के लिए हर माह कॉप ऑफ द मंथ पुरस्कार देने की शुरुआत की गई है।

विज्ञापन


फरवरी माह में कुल बाहर पुलिसकर्मियों को कॉप ऑफ द मंथ से नवाजा गया है। इसमें उप निरीक्षक संतोष पुरिया ने निजात अभियान के अंतर्गत नशे के रूप में प्रयुक्त हो रहे कोडीन सिरप के अंतर्राज्यीय तस्कर को दिल्ली से गिरफ्तार किया था और प्रधान आरक्षक बच्चन ठाकुर थाना आमानाका की ओर से गौ-तस्करी के 06 आरोपियों की गिरफ्तारी में उत्कृष्ट योगदान देने सहित कुल बारह पुलिसकर्मी शामिल हैं।  
विज्ञापन


एसीसीयू के उप निरीक्षक संतोष पुरिया और प्रधान आरक्षक सरफराज चिस्ती ने निजात अभियान के अंतर्गत कोडीन सिरप के अंतर्राज्यीय आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लाने का सराहनीय काम के लिए, प्रधान आरक्षक बच्चन ठाकुर थाना आमानाका के गौ-तस्करी के 06 आरोपियों को गिरफ्तारी में उत्कृष्ट योगदान पर, आरक्षक सुदीप मिश्रा थाना खमतराई में अपहृत बच्चे को खोजबीन कर मय आरोपी बरामदगी करने के उत्कृष्ट कार्य के लिए, आरक्षक किशन बंजारे तत्का.थाना राखी और आरक्षक प्रीतम पुरेना थाना राखी की ओर से राखी क्षेत्रांतर्गत नवा रायपुर में कार लूट के 05 आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रशासनीय कार्य के लिए  सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरक्षक प्रमोद बेहरा व महिला आरक्षक बबीता देवांगन एसीसीयू की ओर से 70 लाख के बीमा संबंधी धोखाधड़ी के 14 आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार में उत्कृष्ट योगदान के लिए, आरक्षक कुलदीप द्विवेदी एसीसीयू ने आटो में छूटे बैग मय जेवरात व नगदी कीमती 5.50 लाख की बरामदगी के कार्य के लिए, प्रधान आरक्षक रेवेन्द्र मधुकर यातायात ने यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन के लिए, सउनि (अ) अनुभव जॉन एसपी कार्यालय को सौंपे गये कार्यालयीन कार्यों को बेहतर ढंग से संपादन के लिए, आरक्षक अखिलेष साहू रक्षित केन्द्र की ओर से सौंपे गये कार्यों का उत्कृष्ट निष्पादन करने के लिए रायपुर एसएसपी ने कॉप ऑफ द मंथ सम्मान से एसपी कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


चुने गए कर्मचारियों को नगद इनाम, गुड सर्विस एंट्री और प्रशंसापत्र के साथ ही उनका फोटो समस्त पुलिस कार्यालयों और जिले के सभी थाना और चौकी के नोटिस बोर्ड पर पूरे माह के लिए लगा रहेगा। इससे दूसरे पुलिसकर्मी भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित होंगे। एसपी रायपुर ने स्पष्ट रूप से कहा कि जनता से अच्छा व्यवहार जिम्मेदारी एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को हमेशा सम्मानित किया जाएगा। वहीं अवैध काम में लिप्त व अनुशासनहीनता व पदीय कर्तव्य निर्वहन में लापरवाहीपूर्ण आचरण करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही फरवरी में लम्बे समय से अनाधिकृत रूप से गैरहाजिर रहने पर एसएसपी ने एक आरक्षक को न्यूनतम पद पर अवनत किया और तीन आरक्षकों को सस्पेंड कर लाइन अटैच किया। दो को बंदी पेशी के दौरान लापरवाही बरतने और एक को ड्यूटी के दौरान शराब सेवन करने पर सस्पेंड किया गया था, जिनकी प्राथमिक जांच शुरू की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed