{"_id":"6431799cf5915e226707d035","slug":"11-online-bookies-arrested-in-raipur-police-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलाने वाले 11 सटोरिए गिरफ्तार, 2 लाख से अधिक का सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलाने वाले 11 सटोरिए गिरफ्तार, 2 लाख से अधिक का सामान जब्त
Sat, 08 Apr 2023 07:56 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sat, 08 Apr 2023 07:56 PM IST
सार
ऑनलाइन सटोरियों पर रायपुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। फिर भी सटोरिए बाज नहीं आ रहे हैं। आईपीएल क्रिकेट मैच सीरिज 2023 के मैच में क्रिकेट सट्टा खेलाया जा रहा था। चोरी छुपके ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलने वाले 11 से अधिक सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलाने वाले 11 सटोरिए गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑनलाइन सटोरियों पर रायपुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। फिर भी सटोरिए बाज नहीं आ रहे हैं। आईपीएल क्रिकेट मैच सीरिज 2023 के मैच में क्रिकेट सट्टा खेलाया जा रहा था। चोरी छुपके ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलने वाले 11 से अधिक सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं ऑनलाइन सटोरियों के ऊपर पुलिस की तीखी नजर है।
विज्ञापन
तेलीबांधा थाना क्षेत्र के गली नं. 7 स्थित एक मकान में क्रिकेट सट्टा खेला रहे थे। आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा खेलने की तैयारी कर रहे थे। वहीं मुखबिर से सूचना मिलने पर एंटी क्राइम एवं सायबर यूनिट थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने स्थान में पहुंचकर सटोरियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की।
विज्ञापन
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
रेड के दौरान कमरे में 8 व्यक्ति मौजूद थे। वहीं पूछताछ करने पर सटोरियों ने अपना नाम सूरज नागदेव, शेख नईम, कृष्णा पोपतानी, राहुल होलानी, लोकेश मेश्राम, वीरेन्द्र कुमार सारथी, अमित भट्ट और सूरज मिश्रा बताया।
विज्ञापन
2 लाख 20 हजार मशरूका जब्त
बता दें कि सटोरियों के कब्जे से 15 मोबाइल फोन, 1 लेपटॉप, 13 अलग-अलग बैंक का एटीएम कार्ड, नगदी 5500 रुपए, 1 वाईफाई और करोड़ों रुपये की सट्टा-पट्टी जब्त किया गया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 2 लाख 20 हजार रुपए आंकी गई है।
आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई
सटोरियों के खिलाफ तेलीबांधा थाना में अपराध क्रमांक 227/23 धारा जुआ एक्ट और छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 06 एवं 07 का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
रिमांड पर सटोरिए
दूसरी ओर मौदहापारा थाना क्षेत्र में सट्टा खेलने वाले 2 सटोरिए को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कुल नगदी रकम लगभग 5 हजार रुपए और सट्टा-पट्टी जब्त किया गया है। अपराध पंजीबद्ध कर सटोरियों को रिमांड पर भेजा गया।