फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Zirakpur Flyover Accident, Auto Driver Dead

'पैसे होते तो शायद बच जाता इस मासूम का पिता'

Tue, 10 Feb 2015 02:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर Updated Tue, 10 Feb 2015 02:49 PM IST
विज्ञापन
Zirakpur Flyover Accident, Auto Driver Dead

नेशनल हाईवे जीरकपुर में बीती 6 फरवरी को हुए भयानक एक्सीडेंट में घायल ऑटो चालक अमित कुमार की जीएमसीएच-32 में सोमवार सुबह 12.01 बजे मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। अमित ऑटो चलाता था।

विज्ञापन


लोहगढ़ में अमित कुमार पत्नी और 3 वर्षीय बेटी के साथ किराए पर रहता था। घर में कमाने वाला अमित ही एकमात्र सहारा था। दिनभर ऑटो चलाकर परिवार का पेट पालता था। अमित का बड़ा भाई अमर कुमार जो चंडीगढ़ में कबाड़ का कार्य करता है। अमित का छोटा भाई सुनील कुमार जो कांसल चंडीगढ़ में रहता है।
विज्ञापन


सर्जरी में रुपये की कमी आड़े आई
अमित के स्पाइन में तीन फैक्चर थे। स्पाइन में फैक्चर के अलावा सिर में गंभीर चोट लगी थी। सर्जरी भी होनी थी। पत्नी नीतू ने यह भी आरोप लगाया कि अमित की सर्जरी में लगातार देरी हो रही थी। रुपये की कमी आड़े आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में अकेले कमाने वाला था अमित
अमित कुमार घर में अकेले कमाने वाला था। वह ऑटो रिक्शा चलाकर अपने घर का खर्च चलाता था। तीन महीने पहले उसकी बेटी ने जन्म लिया। वहीं, अमित के पेरेंट्स की पहले ही मौत हो चुकी थी। ऐसे में चिंता इस बात की भी है कि अमित के परिवार को कौन संभालेगा।

अमित के इलाज में लापरवाही भी बरती गई

Zirakpur Flyover Accident, Auto Driver Dead

जीएमसीएच-32 में जिंदगी की जंग हारने वाले ऑटो रिक्शा चालक अमित कुमार की पत्नी नीतू ने आरोप लगाया कि  इमरजेंसी में डॉक्टरों ने इलाज में लापरवाही बरती। यदि उसके पति का सही इलाज होता तो शायद जान बच जाती।

यहां इलाज के नाम पर सिर्फ ग्लूकोज और टांके लगा रहे थे। जब से उसके पति हास्पिटल आए, दर्द के कारण सो नहीं पाए। बराबर खून बह रहा था। डॉक्टर से कुछ पूछते तो वे चिल्ला उठते थे। दवा लिखते और निकल जाते थे।

इमरजेंसी में तैनात दूसरे डॉक्टरों से पूछने जाते तो वे कहते थे कि जिसने दवा लिखी, उससे ही बात करो। तीन दिन से डॉक्टरों पर आस लगाए बैठे थे कि वे मेरे पति का आपरेशन करेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। रुपये भी नहीं थे। उधार लेकर पति का इलाज करवा रही थी, लेकिन फिर भी जान नहीं बची।

6 फरवरी को जीरकपुर फ्लाईओवर पर हुआ था हादसा

Zirakpur Flyover Accident, Auto Driver Dead

जिक्रयोग है कि जीरकपुर-अंबाला फ्लाईओवर पर छह फरवरी को पजेरो कार व आई-20 की रेस में संतुलन खोने पर इनकी चपेट में ऑटो व बाइक सवार 2 युवकों आ गए थे। हादसे में मनकिरत निवासी जीरकपुर व भूपिंदर निवासी की मौके पर ही मौत हो गई थी।

वहीं हादसे में घायल ऑटो चालक अमित कुमार, ऑटो में सवार पूजा, मोहित त्यागी, बाइक सवार विपन थापा को जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ दाखिल करवाया गया था। जहां पूजा व विपन थापा की गंभीर हालत देखकर पीजीआई रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान पूजा की हालत में सुधार हो रहा था।

इसके बाद परिजन पीजीआई से छुट्टी करवा निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले गए। वहीं जीएमसीएच-32 में अमित कुमार की रविवार को हालत गंभीर बताई जा रही थी। सोमवार को अमित कुमार जख्म सहन न कर सका और दम तोड़ दिया।

जीरकपुर-अंबाला फ्लाईओवर पर नाका

Zirakpur Flyover Accident, Auto Driver Dead

जांच अधिकारी हंसराज ने बताया कि अमित कुमार की मौत के बाद पहले दर्ज मामले और धाराओं को जोड़कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार अमित कुमार ने उपचार के दौरान रविवार को अपने बयान दर्ज कराये थे कि पजेरो व आई-20 कार दोनों रेस लगाती हुई आ रही थी।

सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने नेशनल हाईवे में पड़ते जीरकपुर फ्लाईओवर के खत्म होने वाले स्थान पर नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग में 14 ओवर स्पीड, बिना सीट बेल्ट के 03, मोबाइल पर बाते करने वाले 03, बिना हेलमेट के 08 लोगों के चालान किए गए। ट्रैफिक इंचार्ज गुरविंदर सिंह ने बताया कि लोग चंडीगढ़ में तो सीट बेल्ट लगाते हैं।

लेकिन जैसे ही चंडीगढ़ को क्रॉस कर जीरकपुर में प्रवेश करते हैं तो सीट बेल्ट खोल देते हैं। इसके अलावा अंबाला की तरफ जाने वाले अधिकतर वाहन ओवरब्रिज का ही इस्तेमाल करते हैं। सोमवार को भी जिन लोगों को रोककर चेक किया गया है। उनमें अधिकतर लोग ओवर स्पीड थे और कुछ लोगों ने सीट बेल्ट नहीं लगा रखी थी। इनके चालान काटे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed