{"_id":"634091f39787564cc6598490","slug":"yuvraj-singh-won-the-pgti-players-golf-championship-chandigarh-news-pkl464773782","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवराज सिंह ने जीती पीजीटीआई प्लेयर्स गोल्फ चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवराज सिंह ने जीती पीजीटीआई प्लेयर्स गोल्फ चैंपियनशिप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर के युवराज सिंह संधू ने पीजीटीआई प्लेयर्स गोल्फ चैंपियनशिप 2022 की विजेता ट्रॉफी को जीत लिया। फाइनल राउंड के मुकाबले शुक्रवार को पंचकूला के गोल्फ कोर्स पर खेले गए। युवराज सिंह ने चौथे दिन 4 अंडर 68 का कार्ड खेला।
चार दिन में ओवरऑल 68,68,65,68 के साथ कुल 19 अंडर 269 के स्कोर के साथ विजेता ट्रॉफी हासिल करते हुए 7 लाख 50 हजार रुपये की इनामी राशि भी हासिल की। इस जीत के साथ युवराज सिंह का पीजीटीआई सीजन का यह चौथा टाइटल था और ओवरऑल यह उनका सातवां विजेता टाइटल रहा। जीत के साथ युवराज सिंह पीजीटीआई की मेरिट लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए। वहीं, चंडीगढ़ के अजितेश संधू बांग्लादेश के गोल्फर जमाल हुसैन के साथ संयुक्त रूप से उपविजेता ट्रॉफी हासिल करने में कामयाब रहे। श्रीलंका के एन थंगराजा 16 अंडर 272 के स्कोर के साथ तीसरी पोजीशन पर रहे।
दूसरे से पहले स्थान पर पहुंचे
वीरवार को युवराज सिंह संधू दिन का खेल खत्म होने तक दूसरे स्थान पर रहे थे। शुक्रवार को दिन की शुरुआत बेहतरीन शॉट्स लगाकर की। उन्होंने आखिर के दो होल पर 10 से 15 फीट के उछाल के साथ बढ़त बना ली। इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार चुनिंदा शॉट्स के साथ आखिरी होल को जीतकर विजेता बने।
विज्ञापन
अपने घर में जीतकर मिली खुशी
विजेता बनने के बाद युवराज सिंह ने कहा ट्राइसिटी में खेलना मेरे लिए बेहतर रहता है। होम ग्राउंड पर खेलते हुए काफी सहज महसूस करता हूं। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट के लिए मैंने रणनीति बनाकर खेला। टूर्नामेंट के पहले दिन और पहले ही होल से पूरा फोक्स बना खेला और आखिरी दिन और आखिरी होल तक वैसे ही खेलता गया। इसका मुझे फायदा मिला।
विजेता बनने के बाद पिता ने गोद में उठाया
फाइनल मुकाबला देखने के लिए युवराज सिंह का परिवार भी वहां पर मौजूद था। विजेता बनने के तुरंत बाद पिता ब्रिगेडियर बलविंदर सिंह संधू अपनी खुशी रोक नहीं पाए। उन्होंने बेटे युवराज सिंह को गोद में उठा लिया। दोस्तों ने जीत की खुशी में शैमपेन खोल कर युवराज पर डाली।