Orion Keech Singh: युवराज ने रखा अपने बेटे का अनोखा नाम, सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की, इस तारामंडल से है संबंध
युवराज सिंह ने 30 नवंबर 2016 को बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच के साथ शादी की थी। शादी के पांच साल बाद दोनों जनवरी 2022 में एक बच्चे के माता-पिता बने।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और 2011 वर्ल्डकप के हीरो युवराज सिंह ने अपने प्रंशसकों को बड़ी खुशखबरी दी है। युवराज सिंह और उनकी पत्नी हेजल कीच ने फादर्स डे पर अपने बेटे के नाम का खुलासा किया है। युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर तस्वीर भी साझा की और एक संदेश भी लिखा। युवराज सिंह और हेजल ने बेटे का नाम ओरियन कीच सिंह रखा है। तस्वीर में युवराज सिंह उनकी पत्नी हेजल कीच और बेटा एक साथ हैं।
उन्होंने भावुक संदेश भी लिखा। युवराज सिंह ने लिखा कि दुनिया में आपका स्वागत है ओरियन कीच सिंह। मम्मी और पापा अपने छोटे पुत्तर को काफी प्यार करते हैं। आपकी आंखें हर मुस्कान के साथ टिमटिमाती हैं, जैसे आपका नाम सितारों के बीच लिखा हो। बता दें कि दंपती ने 25 जनवरी को अपने बच्चे के जन्म की जानकारी दी थी। युवराज सिंह ने खुद खुलासा किया है कि उन्होंने बेटे का नाम ओरियन तारामंडल के नाम पर रखा है। वहीं पत्नी के नाम का अंतिम शब्द भी शामिल किया है। ओरियन एक तारामंडल है। हर माता के लिए बच्चा उनका सितारा होता है।
Welcome to the world 𝗢𝗿𝗶𝗼𝗻 𝗞𝗲𝗲𝗰𝗵 𝗦𝗶𝗻𝗴𝗵 ❤️. Mummy and Daddy love their little “puttar”. Your eyes twinkle with every smile just as your name is written amongst the stars ✨ #HappyFathersDay @hazelkeech pic.twitter.com/a3ozeX7gtS
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) June 19, 2022
युवराज सिंह ने 30 नवंबर 2016 को बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच के साथ शादी की थी। शादी के पांच साल बाद दोनों जनवरी 2022 में एक बच्चे के माता-पिता बने। युवराज और हेजल कीच की कई कहानियां मीडिया में प्रचलित हैं। युवराज ने एक इंटरव्यू में बताया था कि हेजल कीच ने उनके साथ डेट पर जाने के लिए पांच साल लिए थे।