फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Yuvraj Singh Son Name Orion Keech Singh

Orion Keech Singh: युवराज ने रखा अपने बेटे का अनोखा नाम, सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की, इस तारामंडल से है संबंध

Mon, 20 Jun 2022 01:44 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 20 Jun 2022 01:44 AM IST
सार

युवराज सिंह ने 30 नवंबर 2016 को बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच के साथ शादी की थी। शादी के पांच साल बाद दोनों जनवरी 2022 में एक बच्चे के माता-पिता बने।

विज्ञापन
Yuvraj Singh Son Name Orion Keech Singh
युवराज सिंह ने साझा की ये दो तस्वीर। - फोटो : @YUVSTRONG12

विस्तार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और 2011 वर्ल्डकप के हीरो युवराज सिंह ने अपने प्रंशसकों को बड़ी खुशखबरी दी है। युवराज सिंह और उनकी पत्नी हेजल कीच ने फादर्स डे पर अपने बेटे के नाम का खुलासा किया है। युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर तस्वीर भी साझा की और एक संदेश भी लिखा। युवराज सिंह और हेजल ने बेटे का नाम ओरियन कीच सिंह रखा है। तस्वीर में युवराज सिंह उनकी पत्नी हेजल कीच और बेटा एक साथ हैं।

विज्ञापन


उन्होंने भावुक संदेश भी लिखा। युवराज सिंह ने लिखा कि दुनिया में आपका स्वागत है ओरियन कीच सिंह। मम्मी और पापा अपने छोटे पुत्तर को काफी प्यार करते हैं। आपकी आंखें हर मुस्कान के साथ टिमटिमाती हैं, जैसे आपका नाम सितारों के बीच लिखा हो। बता दें कि दंपती ने 25 जनवरी को अपने बच्चे के जन्म की जानकारी दी थी। युवराज सिंह ने खुद खुलासा किया है कि उन्होंने बेटे का नाम ओरियन तारामंडल के नाम पर रखा है। वहीं पत्नी के नाम का अंतिम शब्द भी शामिल किया है। ओरियन एक तारामंडल है। हर माता के लिए बच्चा उनका सितारा होता है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


युवराज सिंह ने 30 नवंबर 2016 को बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच के साथ शादी की थी। शादी के पांच साल बाद दोनों जनवरी 2022 में एक बच्चे के माता-पिता बने। युवराज और हेजल कीच की कई कहानियां मीडिया में प्रचलित हैं। युवराज ने एक इंटरव्यू में बताया था कि हेजल कीच ने उनके साथ डेट पर जाने के लिए पांच साल लिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed