फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   yuvraj singh fan gaganteshwar prepared cricket ground in five acre in 25 lakh

जज्बाः युवराज सिंह के इस फैन ने कर दिखाया वो काम, आप पीठ थपथापएंगे इनकी

Thu, 23 Mar 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Thu, 23 Mar 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
yuvraj singh fan gaganteshwar prepared cricket ground in five acre in 25 lakh
युवराज सिंह का फैन
कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो मुश्किलें क्या कर पाएंगी। क्रिकेटर युवराज सिंह के इस फैन ने वो काम कर दिखाया, जानकर आप भी इनकी पीठ थपथपाएंगे। मामला पंजाब के बठिंडा का है। प्राइवेट स्कूल ने जब अपने क्रिकेट ग्राउंड में खेलने की अनुमति नहीं दी तो गगनतेश्वर ने अपनी पांच करोड़ की जमीन पर 25 लाख रुपये खर्च कर क्रिकेट ग्राउंड तैयार कर डाला।
विज्ञापन


युवराज सिंह के फैन गगन ने अपनी साढ़े पांच एकड़ जमीन में लगी फसल पर हल चला दिया। करीब पांच करोड़ की जमीन बनाए गए इस क्रिकेट ग्रांउड में छह फ्लड लाइटें भी लगाई गई हैं, ताकि रात के समय भी यहां मैच खेला जा सके। इसके अलावा थर्ड अंपायर के लिए दो वीडियो कैमरे भी लगाए गए हैं। अभी इस ग्राउंड में प्रतिभावान व जरूरतमंद बच्चों को बिना किसी फीस के कोचिंग दी जा रही है।
विज्ञापन


युवराज सिंह के फैन गगन का कहना है कि वह आने वाले समय में ग्राउंड फीस भी तय करेंगे, लेकिन प्रतिभावान व जरूरतमंद बच्चों के लिए यह निशुल्क रहेगा। उनकी कोशिश रहेगी कि बीसीसीआइ के कोच बठिंडा में खिलाड़ियों को कोचिंग दें। गगन युवराज का कोई भी मैच मिस नहीं करते। वे खुद भी शौकिया तौर पर क्रिकेट खेलते हैं। 37 वर्षीय गगन पेशे से किसान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल के साथ विरासत भी संभाली
ग्राउंड के एक किनारे पर उन्होंने मड हाउस बनाया है। इसमें दो कमरे बनाए गए हैं। इसके बाहर पंजाबी विरासत से संबंधित वस्तुएं सजाकर रखी गई हैं। जैसलमेर से पुराना गड्डा ला कर रखा है। इसके साथ ही एक 'हट' भी बनाई गई है। इसका नाम गांव मौजगढ़ रखा गया है। यहां पर खाने-पीने की वस्तुएं उपलब्ध हैं।


घोड़ों की रेस कराने की तैयारी
क्रिकेट ग्रांउड के बाहर गगन ने घोड़ों के लिए रेस ट्रैक बनाया है। आने वाले समय में गगन यहां घोड़ों की रेस शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इस समय गगन के पास १३ घोड़े हैं। यहां कई प्रकार के पक्षियों को भी लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed