फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Yuvraj doubtful for 'home' game

युवराज सिंह को फ्लू, अभ्यास सत्र में नहीं लिया भाग, आज मैच खेलने पर संशय

Fri, 28 Apr 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 28 Apr 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
Yuvraj doubtful for 'home' game
युवराज सिंह और गौतम गंभीर - फोटो : File Photo
किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अहम मुकाबले से एक दिन पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कोच टॉम मूडी ने अपनी टीम के स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह के खेलने पर संशय जाहिर किया। वीरवार को पीसीए स्टेडियम में प्रेसवार्ता के दौरान मूडी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से युवराज को फ्लू था, जिससे वह उबर रहे हैं।
विज्ञापन


जब उनसे यह पूछा गया कि वह शुक्रवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे या नहीं तो इसके जवाब में मूडी ने कहा कि वह फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं बता सकते। वहीं युवी ने वीरवार को टीम के खिलाड़ियाें के साथ अभ्यास भी नहीं किया।
विज्ञापन


हमारे पास कई विकल्प
टॉम मूडी ने कहा कि एक कोच के नाते आईपीएल के 10वें सीजन में अपनी टीम के बैलेंस से पूरी तरह खुश हूं। हमारे पास टीम के कई विकल्प मौजूद हैं। मूडी ने कहा कि उनकी टीम से संदीप शर्मा, मनन वोहरा, युवराज सिंह मोहाली में अपने होम ग्राउंड को बेहतर तरीके से जानते हैं। यह हमारी टीम के लिए एक तरह का बोनस प्वाइंट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शकों की उम्मीद पर खरा उतरूंगा
प्रेसवार्ता में टीम के ओपनर बल्लेबाज मनन वोहरा ने कहा कि पिछले मैच में 93 रनाें की पारी के बाद भी टीम को जीत नहीं मिल पाई। इसका अफसोस रहेगा, लेकिन अगले मैचाें में और अधिक बेहतर पारियां खेलने की पूरी कोशिश रहेगी। उन्होंने कहा कि मोहाली मेरा होम ग्राउंड है और यहां पर प्रशंसकों की सपोर्ट हमेशा रहती हैं। मैं दर्शकाें की उम्मीद पर खरा उतरूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed