फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   YouTube will not run in the tab given to students in Haryana

हरियाणा: छात्रों को मिले टैब में नहीं चलेगा यूट्यूब, अश्लील साइट्स भी नहीं खुलेंगी, विस में सरकार ने दिया जवाब

Mon, 08 Aug 2022 11:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 08 Aug 2022 11:45 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि सैमसंग विश्वसनीय कंपनी है और 60 प्रतिशत विधायकों के पास भी उसी के मोबाइल होंगे। कुंडू ने इस पर कहा कि सैमसंग इतनी ही अच्छी कंपनी है तो विधानसभा में एप्पल के बजाय इसी के टैब लगाए जाने चाहिए थे।

विज्ञापन
YouTube will not run in the tab given to students in Haryana
हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पांच लाख विद्यार्थियों को दिए गए टैब पर यूट्यूब और अश्लील साइट खुलने का मुद्दा सोमवार को विधानसभा में गूंजा। निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने टैब वितरण, सॉफ्टवेयर और इंटरनेट डाटा के अलावा एक ही कंपनी चयनित करने को लेकर सवाल पूछा था। जवाब में शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग की जांच में किसी टैब पर यूट्यूब और अन्य साइट नहीं खुल रहीं। 

विज्ञापन


अगर कोई बच्चा पढ़ाई के अलावा किसी अन्य साइट को खोलने की कोशिश करता है तो पाल सॉफ्टवेयर उड़ने के साथ ही टैब काम करना बंद कर देता है। कुंडू ने कहा कि एक ही कंपनी क्यों चुनी गई, इंटरनेट धीरे चल रहा है, टैब की कोई गोपनीयता न होने से अभिभावक परेशान हैं। कंवर पाल ने कहा कि टैब पूरी तरह सुरक्षित हैं। कंपनी का चयन सभी मानदंडों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। 5 लाख टैबलेट के लिए 620 करोड़ रुपये खर्च हुए है।
विज्ञापन


टैबलेट खरीद के लिए निविदा आपूर्ति एवं निपटान निदेशालय ने जारी की थी। तकनीकी विशेषज्ञों की समिति की सिफारिश और प्रत्याशित बोली दाताओं के इनपुट के आधार पर विशिष्टताओं को मंजूरी दी गई। अन्य कंपनियां तकनीकी और वित्तीय बिड में बाहर हो गईं। सैमसंग कंपनी ने ही रेट कम करते हुए सबसे सस्ता व बड़ा टैब मुहैया कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआत में पांच कंपनियां आगे आईं थीं, जिन्हें टैब की खूबियां बताने के लिए पांच-पांच स्कूल सौंपे गए थे। एक कंपनी तो इसमें ही बाहर हो गई। कंवर पाल ने कहा कि सैमसंग विश्वसनीय कंपनी है और 60 प्रतिशत विधायकों के पास भी उसी के मोबाइल होंगे। कुंडू ने इस पर कहा कि सैमसंग इतनी ही अच्छी कंपनी है तो विधानसभा में एप्पल के बजाय इसी के टैब लगाए जाने चाहिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed