फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth shot dead in Haryana Sonepat

Murder in Sonipat: सोनीपत में फ्लोर मिल संचालक की हत्या, 12 गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Tue, 09 Aug 2022 08:46 AM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 09 Aug 2022 08:46 AM IST
सार

सोनीपत के औरंगाबाद गांव के रहने वाले दीपक का कई माह पहले गांव के एक पक्ष से गाली-गलौज को लेकर झगड़ा हुआ था। दीपक ने उन्हें गली में गालियां देने से रोका था। पुलिस उस मामले को लेकर भी जांच कर रही है। गोलियों का शिकार हुए दीपक के पास दो बच्चे हैं।

विज्ञापन
Youth shot dead in Haryana Sonepat
मृतक दीपक - फोटो : फाइल

विस्तार

सोनीपत के गांव औरंगाबाद में खेल स्टेडियम के पास देर रात हमलावरों ने कार सवार फ्लोर मिल संचालक को रोककर उसकी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। फ्लोर मिल संचालक को करीब 12 गोलियां मारी गई है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


गांव औरंगाबाद निवासी दीपक (37) गांव खेवड़ा में फ्लोर मिल चलाते थे। वह सोमवार देर रात कार में सवार होकर गांव खेवड़ा से अपने गांव में आ रहे थे। जब वह गांव के बाहर खेल स्टेडियम के पहुंचे तो हमलावरों ने उनकी कार को रुकवा लिया। वह उनको कार से उतारकर एक एकड़ दूर ले गए। वहां ले जाकर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। दीपक को करीब 12 गोली लगी है। वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग निकले। मामले का पता लगने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो दीपक की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाकर सुबूत जुटाए हैं। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले में विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक का कई माह पहले गांव के एक पक्ष से गाली-गलौज को लेकर झगड़ा हुआ था। दीपक ने उन्हें गली में गालियां देने से रोका था। पुलिस उस मामले को लेकर भी जांच कर रही है। गोलियों का शिकार हुए दीपक के पास दो बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed