फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth ran against drugs in marathon from PU to Sukhna Lake in chandigarh

Chandigarh: नशे के खिलाफ दौड़े युवा, पीयू से सुखना लेक तक मैराथन में हिस्सा लेकर उठाई आवाज

Fri, 09 Feb 2024 02:45 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 09 Feb 2024 02:45 PM IST
सार

सृष्टि कर्मा फाउंडेशन के संस्थापक हरचरण सिंह ने बताया कि श्री गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों के बलिदान को समर्पित मैराथन ने नशीली दवाओं की लत के खिलाफ लड़ाई में आशा की किरण के रूप में काम किया है।

विज्ञापन
Youth ran against drugs in marathon from PU to Sukhna Lake in chandigarh
मैराथन में दौड़ते युवा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सृष्टि कर्मा फाउंडेशन और ओपन आई फाऊंडेशन के एनएसएस सेल की तरफ से शुक्रवार को नशे की लत के खिलाफ दौड़ विषय पर मैराथन आयोजित किया गया। 
विज्ञापन


इसमें सरकारी और निजी स्कूलों का प्रतिनिधित्व करने वाले 600 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। पंजाब यूनिवर्सिटी से शुरू हुई मैराथन सुखना लेक पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान छात्रों ने लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वह नशे से दूर रहे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि यूटी क्रिकेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष व भाजपा नेता संजय टंडन मौजूद थे। मैराथन के विजेता लड़के और लड़कियों को मुख्य अतिथि ने नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन


सृष्टि कर्मा फाउंडेशन के संस्थापक हरचरण सिंह ने बताया कि श्री गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों के बलिदान को समर्पित मैराथन ने नशीली दवाओं की लत के खिलाफ लड़ाई में आशा की किरण के रूप में काम किया है। इस अवसर पर योग सलाहकार अमुधा नारायण, चंडीगढ़ प्रशासन के एनएसएस के राज्य संपर्क अधिकारी डॉक्टर नेमीचंद, डॉ अमरिंदर कौर, अमनप्रीत कौर, संदीप, कुलवंत सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, इंद्रजीत कौर के साथ काफी संख्या में लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed