Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth of Manimajra will get playground

Chandigarh News: मनीमाजरा के युवाओं को मिलेगा खेल का मैदान

Wed, 26 Feb 2025 12:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Youth of Manimajra will get playground
मनीमाजरा। जल्द ही मनीमाजरा के युवाओं को खेल का मैदान मिलेगा। नगर निगम ने लेबर चौक के सामने दर्शनी बाग की तरफ खाली पड़े उबड़-खबाड़ मैदान को साफ करने का काम शुरू कर दिया है। इस मामले को अमर उजाला ने कई बार प्रकाशित किया।
विज्ञापन

मगर देखना यह है कि क्या नगर निगम इस कार्य को पूरा करके खेल का मैदान तैयार कर देगा या फिर 2022 की तरफ एक-दो सप्ताह बाद ही इस कार्य का बंद कर देगा।
हालांकि इस जगह पर खेल का मैदान बनाने के लिए आम आदमी के पार्टी के नेता हरप्रीत सिंह और जिला कांग्रेस के उपप्रधान कुलवंत सिंह जग्गा ने कहा कि पिछले दो महीने से प्रयासरत थे। वह नगर निगम के कमिश्नर से मिले और उनसे खेल का मैदान बनानी की मांग रखी। उनकी अनुमति के बाद फिर वह मनीमाजरा सब ऑफिस की इंचार्ज जॉइंट कमिश्नर से लेकर रोड विंग के अधिकारियों से मिलते रहे। आखिरकार रोड विंग के एसई धर्मेंद्र शर्मा और रोड विंग के एक्सईएन अजय गर्ग ने यहां पर इस जगह को साफ और समतल करने का काम शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन

हरप्रीत सिंह ने बताया कि चार साल पहले यहां पर खेल का मैदान था, जहां अब 24 घंटे पानी सप्लाई करने का पायलट प्रोजेक्ट बना दिया गया। इसके बाद से मनीमाजरा के बच्चों के लिए कोई खेल का मैदान नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article