{"_id":"6131f3c0f3253b12f6296356","slug":"youth-of-haryana-is-not-showing-interest-in-second-dose-of-corona-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण: हरियाणा में दूसरी खुराक लेने में पिछड़ रहे युवा, 40 प्रतिशत बुजुर्ग दोनों खुराक लेकर हुए सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण: हरियाणा में दूसरी खुराक लेने में पिछड़ रहे युवा, 40 प्रतिशत बुजुर्ग दोनों खुराक लेकर हुए सुरक्षित
Fri, 03 Sep 2021 03:37 PM IST
निवेदिता वर्मा
सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 03 Sep 2021 03:37 PM IST
सार
युवाओं के मामले में सबसे अधिक गुरुग्राम में लक्ष्य से अधिक 115 प्रतिशत ने पहली और 28 ने दोनों डोज ली है। इसके बाद, अंबाला, चरखी दादरी, फरीदाबाद, पंचकूला का प्रदर्शन बेहतर है।
विज्ञापन
टीकाकरण
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
हरियाणा में कोरोना की पहली खुराक लेने के लिए उमड़ने वाले युवा अब दूसरी खुराक के लिए रुचि नहीं दिखा रहे हैं। दवा की उपलब्धता के बावजूद प्रदेश के मात्र 10 प्रतिशत युवाओं ने ही दोनों टीके लगवाए हैं, जबकि 60 प्रतिशत पहली खुराक ले चुके हैं। कुल 22 में से 15 जिलों में दूसरी डोज का आंकड़ा 10 प्रतिशत से भी कम है। उधर, 60 साल से अधिक आयु के 71 प्रतिशत बुजुर्ग पहली और 40 प्रतिशत दोनों खुराक ले युवाओं से आगे निकल चुके हैं। 45 से 60 साल तक के 60 प्रतिशत ने पहली और 29 प्रतिशत ने दोनों इंजेक्शन लगवाए हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों ने यह खुलासा किया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, हरियाणा में कुल आबादी का 37 प्रतिशत हिस्सा युवा हैं। वैक्सीन के लिए 18 से 44 आयु के 1,1380136 पात्र लोग हैं। इसी प्रकार, 15 प्रतिशत 45 से 60 के 4613569 लोग हैं। 60 साल से अधिक के 10 प्रतिशत 3075713 लोग हैं। प्रदेश में 16 जनवरी को टीकाकरण शुरू हुआ था, जिसमें सबसे पहले बुजुर्गों को टीका लगाना शुरू किया था। हालांकि, बाद में युवाओं ने टीके के लिए जबरदस्त उत्साह दिखाया था। हरियाणा में 1 करोड़ 90 लाख की आबादी को टीके के लिए पात्र माना गया है। इनमें से 1 करोड़ 22 लाख ने पहली और 41 लाख दोनों खुराक ले चुके हैं।
विज्ञापन
इन जिलों का प्रदर्शन अच्छा
युवाओं के मामले में सबसे अधिक गुरुग्राम में लक्ष्य से अधिक 115 प्रतिशत ने पहली और 28 ने दोनों डोज ली है। इसके बाद, अंबाला, चरखी दादरी, फरीदाबाद, पंचकूला का प्रदर्शन बेहतर है। इसी प्रकार, बुजुर्गों के मामले में चरखी दादरी ने 108 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया। इसका मतलब ये है कि यहां पर प्रदेश के बाहर के लोगों को भी कवर किया गया।
विज्ञापन
नूंह में मात्र 2 प्रतिशत युवाओं ने ली दोनों डोज
नूंह जिला टीकाकरण में सबसे पीछे है। युवाओं की बात करें तो यहां 21 प्रतिशत ने पहली और मात्र 2 प्रतिशत ने ही दोनों डोज ली हैं। इसके अलावा, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, पलवल, पानीपत, रोहतक, सिरसा, यमुनानगर, भिवानी और फतेहाबाद हैं।
18 से 44 60 साल से अधिक
जिला पहली दूसरी पहली दूसरी
अंबाला 76 15 98 67
भिवानी 60 7 83 42
चरखीदादरी 78 13 108 70
फरीदाबाद 77 12 72 41
फतेहाबाद 55 7 66 32
गुरुग्राम 115 28 73 55
हिसार 47 5 56 28
झज्जर 68 7 80 45
जींद 37 5 56 25
कैथल 49 6 66 30
करनाल 52 9 72 44
कुरुक्षेत्र 50 7 82 45
महेंद्रगढ़ 55 7 94 53
नूंह 21 2 17 5
पलवल 43 6 66 24
पंचकूला 84 17 97 69
पानीपत 49 7 49 27
रेवाड़ी 56 10 82 53
रोहतक 53 8 74 39
सिरसा 48 6 79 42
सोनीपत 59 10 73 40
यमुनानगर 48 8 74 48
कुल 60 10 71 40 (प्रतिशत)