फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth killed by sharp weapons on the bus stand at night

रात को बस स्टैंड पर तेजधार हथियार से युवक की हत्या

Tue, 02 Jan 2018 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 02 Jan 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
Youth killed by sharp weapons on the bus stand at night
Murder - फोटो : demo pic
नए साल के जश्न में शराब के नशे में धुत पांच युवकों ने गलतफहमी में हुए विवाद के बाद बस स्टैंड के पास देर रात तेजधार हथियार से एक युवक की हत्या कर दी। जबकि उसके दूसरे साथी को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


आरोपियों में पंजाब पुलिस के एएसआई का बेटा भी है, जो पुलिस कमिश्नर दफ्तर में तैनात है। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार होने में कामयाब हो गए।

जवाहर नगर कैंप के रहने वाले वरिंदर कुमार उर्फ मन्ना (26) को इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। जहां कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वारदात में वरिंदर का दोस्त दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद थाना डिविजन पांच की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद एएसआई के बेटे पैगी, शुभम, सचिन, अमन भोला और एक अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक वरिंदर के दोस्त दीपक ने कहा कि नशे साल के जश्न के बाद वह और वरिंदर अपने बाइक पर बस स्टैंड के सामने एक होटल के पीछे ढाबे से रोटी और दूध लेने के लिए गए। वहां पहले से ही स्विफ्ट कार के पास पांच युवक खड़े थे।

वरिंदर सामान लेने के लिए ढाबे पर चला गया, जबकि वह बाहर खड़ा रहा। इसी दौरान उसने वरिंदर को आवाज दी तो युवक उसके पास आ गए। उन्हें लगा कि उसने उसे गालियां दी हैं। दीपक ने उन युवकों से कहा कि उसने किसी को गाली नहीं दी, बल्कि अपने दोस्त को आवाज दी है। पांचों नशे की हालत में थे और उन्होंने दीपक से मारपीट करनी शुरू कर दी। उन्होंने अपने कुछ साथियों को फोन कर बुला लिया।

इसके बाद एक्टिवा पर सवार होकर तीन युवक आए और उन्होंने गाड़ी से तेजधार हथियार निकाल कर उन्हें मारना शुरू कर दिया। इसी दौरान वरिंदर भी बीच बचाव के लिए आ गया। दीपक तो किसी तरह जान छुड़ाकर भाग निकला। लेकिन वरिंदर को आरोपियों ने पकड़ लिया।

आरोपियों ने वरिंदर को तेजधार हथियार से बुरी तरह से घायल कर दिया और फरार हो गए। वहां मौजूद लोगों ने वरिंदर को डीएमसी अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। दीपक को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है।

आरोपियों में पंजाब पुलिस के एएसआई का बेटा भी शामिल
नए साल का जश्न मनाने के दौरान नशे में हत्या को अंजाम देने वाले पांचों आरोपियों में से एक पंजाब पुलिस के एएसआई का बेटा भी है। पुलिस कमिश्नर दफ्तर में तैनात एएसआई राजकुमार का बेटा पैगी घटना के बाद से फरार है।

उसके परिजनों को भी उसका अभी तक कुछ पता नहीं है कि वह साथियों के साथ कहां फरार है। एएसआई राजकुमार भी पुलिस के साथ पता लगाने में जुटे हैं कि आरोपी कहां हैं।


आरोपियों की तलाश में चल रही है छापामारी
थाना डिविजन पांच के एसएचओ इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह ने कहा कि एएसआई राजकुमार का बेटा पैगी भी आरोपियों के साथ फरार है। राज कुमार को भी उसके बारे में कुछ पता नहीं है। अभी किसी आरोपी के बारे में कोई सुराग नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed