फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth going to roam Allante Mall arrested with pistol

एलांते मॉल घूमने जा रहा युवक पिस्टल के साथ गिरफ्तार

Tue, 10 Nov 2020 08:44 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
Youth going to roam Allante Mall arrested with pistol
चंडीगढ। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने एलांते मॉल घूमने जा रहे एक युवक को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान रोपड़ के गांव रायपुर निवासी गुरदीप सिंह उर्फ दीपू (21) के रूप में हुई है। वह खेती का काम करता है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि वह पिस्टल कहां से लाया था और किस मकसद से वह चंडीगढ़ आया था। पुलिस ने युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने बुधवार को वेरका प्लांट के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एक संदिग्ध युवक आता दिखा। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास पिस्टल मिली। आरोपी से पिस्टल का लाइसेंस मांगा, लेकिन वह दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed